अरबाज खान की बीवी शूरा खान का हुआ ग्रैंड बेबी शावर, पूरे खान परिवार और दोस्तों ने बढ़ाई रौनक

Tuesday, Sep 30, 2025-12:23 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान और उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में शूरा का ग्रैंड बेबी शावर रखा गया, जिसमें खान परिवार के लगभग सभी सदस्य और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए। पूरा माहौल बेहद खुशियों से भर गया था।

PunjabKesari

 

शूरा का खूबसूरत लुक

बेबी शावर में शूरा खान ने येलो कलर का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। ड्रेस ढीला और बेहद स्टाइलिश था, जिसमें उनका बेबी बंप और भी खूबसूरत लगा। उनका यह लुक सभी का ध्यान खींच रहा था और चेहरे पर झलक रही खुशी उनकी प्रेग्नेंसी ग्लो को और निखार रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

अरबाज-शूरा की ट्विनिंग

अपनी पत्नी का साथ अरबाज खान भी येलो शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए। दोनों का ट्विनिंग लुक सबको खूब पसंद आया। इस दौरान दोनों ने मीडिया के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)


वहीं, अरबाज खान के भाई सलमान खान भी टाइट सिक्योरिटी के बीच उनके सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

PunjabKesari

जन्नत जुबैर अपने भाई अयान के साथ इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं। उनके साथ पोज देती हुईं निया शर्मा भी काफी ग्लैमरस दिखीं।


 

सलमान खान की करीबी और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी शूरा के बेबी शॉवर में पहुंचीं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंटेड ब्लेजर और पैंट कैरी किया था, जिसमें वो बेहद एलिगेंट दिख रही थीं।

PunjabKesari

अरबाज की भांजी अलीजा अग्निहोत्री व्हाइट मिनी ड्रेस में स्पॉट की गईं। उनका स्टाइलिश लुक सबको भा गया।

PunjabKesari

सलमान की सौतेली मां हेलेन हमेशा की तरह क्लासी अंदाज़ में नजर आईं। उन्होंने ऑफ-व्हाइट सूट कैरी किया था।

PunjabKesari

अरबाज की बहन अर्पिता खान कैजुअल लुक में पहुंचीं जबकि अलवीरा खान अपने पति अतुल अग्निहोत्री के साथ प्रिंटेड सूट में नजर आईं।

 PunjabKesari
खान परिवार के बच्चों ने भी पैपराज़ी को खूब पोज दिए। कजिन्स के बीच की दोस्ती और प्यार साफ झलक रहा था। वहीं सोहेल खान अपनी बेटी अलीजा और मां सलमा खान के साथ पोज देते दिखाई दिए। इस दौरान लूलिया वंतूर समेत कई मेहमान भी उनके साथ फ्रेम में कैद हुए।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News