अंखियां मिलाऊं कभी अंखियां चुराऊं, कभी गले लग जाऊं...ब्रेकअप के बाद टकराए Malaika-Arjun, कैमरे में कैद हुआ ये पल

Tuesday, Sep 23, 2025-10:13 AM (IST)

मुंबई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हुआ करते थे। कभी प्यार में बेपनाह डूबा रहने वाला ये कपल अब अलग हो गया है। अब ब्रेकअप के लंबे समय के बाद दोनों मिले और इस तरह से गले लगाया कि उन्हें देखकर आप भी अपने जहन में भी फिल्म 'राजा' के गाने 'अंखियां चुराऊं क्या तूने किया जादू,कभी घबराऊं कभी गले लग जाऊं मेरा खुद पे नहीं काबू' के बोल गुनगुना आओग। दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे।

PunjabKesari

फिल्म की स्क्रीनिंग का ही अर्जुन और मलाइका का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जब आमने-सामने आते हैं तो बहुत ही प्यार से हग करते हैं जैसे कि दोनों के बीच कभी ब्रेकअप ही न हुआ हो। दोनों को इस तरह देखने के बाद फैंस के बीच फिर चर्चा में बन गए हैं। 

PunjabKesari

बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साल 2024 में अलग हो गए थे. दोनों ने कई साल डेट किया था मगर मुश्किल समय में भी अर्जुन मलाइका के साथ खड़े रहे। जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तब अर्जुन उनके साथ ही नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News