अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द कर रही हैं सगाई, रोहन ठक्कर संग शादी की तैयारी
Wednesday, Oct 01, 2025-02:51 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी की खुशी छाने वाली है। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई करने जा रही हैं। इस खुशखबरी ने फैन्स और परिवार दोनों में उत्साह बढ़ा दिया है।
अंशुला की इंगेजमेंट सेरेमनी
सूत्रों के मुताबिक अंशुला की इंगेजमेंट सेरेमनी 2 अक्टूबर को होगी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रहेगी। समारोह को सिंपल और पारिवारिक रखा गया है। इस खास मौके की शुरुआत एक पूजा से होगी, जिसमें अंशुला के पिता बोनी कपूर, भाई अर्जुन कपूर और बहनें जाह्नवी तथा खुशी कपूर भी शामिल होंगी। हालांकि इंगेजमेंट का ये समारोह सीमित मेहमानों के साथ मनाया जाएगा, लेकिन कपूर फैमिली की ग्रैंड वेडिंग की चर्चाएं पहले से ही शुरू हो गई हैं।
न्यूयॉर्क में हुआ था खास प्रपोजल
अंशुला और रोहन की प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है जितनी उनकी शादी की खबर। जुलाई में अंशुला ने बताया था कि रोहन ने उन्हें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में प्रपोज किया था। ये प्रपोजल बेहद खास था क्योंकि रोहन ने इंडियन टाइम के मुताबिक रात 1:15 बजे घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था, जो उस वक्त के साथ मेल खाता था जब दोनों की पहली बातचीत किसी डेटिंग ऐप पर हुई थी। अंशुला ने इंस्टाग्राम पर इस पल को "एक परी कथा से भी बेहतर" बताया, जिसमें हंसी, आंसू और भावनाओं का समंदर था। उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी लव स्टोरी भी साझा की, जिसमें बताया कि कैसे दोनों की बातचीत एक दिन की शुरुआत में मंगलवार रात 1:15 बजे हुई थी और तब से उनका रिश्ता गहरा होता गया।
प्रेम कहानी की शुरुआत
अंशुला ने बताया कि वे और रोहन एक डेटिंग ऐप पर मिले थे और उनकी बातचीत एक खास मंगलवार की रात 1:15 बजे शुरू हुई। बातचीत इतनी खास थी कि वे सुबह 6 बजे तक जुड़े रहे और उनके बीच का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया।
शादी की संभावना
हालांकि अंशुला और रोहन ने अभी तक शादी की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये कपल दिसंबर 2025 में शादी के बंधन में बंध सकता है। कपूर परिवार और फैंस इस ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की ये सगाई बॉलीवुड में नए रिश्तों और खुशियों की शुरुआत की तरह देखी जा रही है। आने वाले समय में इस जोड़े से जुड़ी और भी खबरें सामने आएंगी, जिन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।