रणबीर-आलिया के 250 करोड़ के महल में रिद्धिमा कपूर के लिए भी आलीशान फ्लोर!
Tuesday, Sep 23, 2025-05:42 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड के चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया आलीशान घर मुंबई के बांद्रा इलाके में तैयार हो गया है। इस प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जल्द ही कपल अपनी बेटी राहा और रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ इस महंगे बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं।
250 करोड़ का आलीशान बंगला
रणबीर-आलिया का यह छह मंजिला बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं। इस वीडियो में घर के भव्य और आधुनिक डिज़ाइन के साथ-साथ लग्ज़री सुविधाएं साफ नजर आई थीं। हालांकि, आलिया भट्ट ने वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को फटकार लगाते हुए अपनी निजता बनाए रखने की अपील की थी।
रिद्धिमा कपूर के बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी
रिद्धिमा कपूर साहनी अपने फिल्मी करियर की नई शुरुआत करने जा रही हैं। 45 साल की उम्र में वह बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि वह कपिल शर्मा के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम ‘दादी की शादी’ होगा। इस फिल्म में नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी। बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा ने ही रिद्धिमा को इस भूमिका के लिए मनाया है। फिलहाल फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान ने अपने कुकिंग व्लॉग में रिद्धिमा कपूर साहनी से इस घर को लेकर खास बातचीत की, जिसमें रिद्धिमा ने बताया कि उनके लिए भी इस घर में एक पूरी फ्लोर रिजर्व रखी गई है। फराह ने उनसे पूछा कि क्या नए घर में उनके लिए कोई जगह है? इस पर रिद्धिमा ने मुस्कुराते हुए कहा, “हाँ, वहां मेरा एक रूम है। मैं अपनी मां के फ्लोर पर रहूंगी। मेरे भाई भरत और उनकी बेटी समारा के लिए भी अलग-अलग कमरे हैं। मेरी मां चाहती हैं कि हम सब उनके नजदीक रहें।”
रणबीर-आलिया का नया घर और परिवार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने नए घर को परिवार के लिए एक सुखद आशियाना बनाने की पूरी कोशिश की है। इस घर में नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर जैसे परिवार के सदस्य भी साथ रहेंगे, जिससे घर का माहौल और भी खुशहाल रहेगा। यह नया घर कपल की जिंदगी में एक नया अध्याय लेकर आया है, जहां वे अपनी बेटी राहा के साथ खुशहाल परिवार का आनंद लेंगे।