BF राहुल मोदी ने गला पकड़कर श्रद्धा कपूर को गाड़ी में बिठाया! भड़क उठे फैंस, बोले-''ये क्या रवैया है?

Monday, Sep 22, 2025-05:46 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर राइटर राहुल मोदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट भी किया गया है। इसी बीच कपल का एक और वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

 

दरअसल, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी हाल ही में मूवी डेट पर साथ देखे गए। फिल्म देखने के बाद जब दोनों बाहर निकले तो कैमरों ने उन्हें कैप्चर कर लिया। इस दौरान श्रद्धा ने प्यार से राहुल का गाल दबाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने जो किया, लोग उनके पीछे ही पड़ गए और ट्रोल करने लगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)


दरअसल, गाड़ी तक पहुंचने पर राहुल ने श्रद्धा का गला हल्के से पकड़कर उन्हें कार के अंदर बैठा दिया। उनका इशारा भले ही प्यार जताने का रहा हो, मगर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे बिल्कुल गलत ढंग से लिया।एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा – “ये क्या रवैया है? किसी का गला पकड़ना बिल्कुल ठीक नहीं।” दूसरे ने कहा – “हद है, ऐसा व्यवहार गलत है। आखिर शक्ति कपूर की बेटी के साथ ऐसा क्यों कर रहा है?”


कब से शुरू हुई थी अफवाहें?

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते की खबरें पहली बार 2024 की शुरुआत में सामने आई थीं। उस समय दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से डिनर डेट के बाद साथ निकलते देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। चाहे वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से जुड़ी रस्में हों या किसी फिल्म की स्क्रीनिंग। अब श्रद्धा कपूर का यह प्यारा वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते पर से सस्पेंस पूरी तरह से हट गया है।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

फिल्मों की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए 857 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई की और 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। अब श्रद्धा की अगली फिल्म ‘नागिन’ होगी, जिसे निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News