अर्जुन ने शेयर की पिता बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें,  कथित बॉयफ्रेंड शिखर की बांहों में पोज देती जाह्नवी ने खींचा सबका ध्यान

Wednesday, Nov 12, 2025-02:11 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर ने सोमवार, 11 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आया और खूब जश्न हुआ। अब इस सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें कपूर फैमिली की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

 PunjabKesari
बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके बेटे अर्जुन कपूर, बेटी अंशुला कपूर, भाई संजय कपूर और अनिल कपूर सहित पूरे परिवार ने शिरकत की। सभी ने मिलकर उनके जन्मदिन को बेहद खास बना दिया। 

PunjabKesari


अर्जुन कपूर ने अपने पिता के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में  से एक फोटो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। इस तस्वीर में बोनी कपूर अपने दोनों भाइयों संजय कपूर और अनिल कपूर के साथ नज़र आ रहे है। वहीं, पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड की बाहों में पोज देती दिखीं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस तस्वीर को देख लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - ऐसा लग रहा है कि शिखर पहाड़िया जान्हवी की फैमिली में काफी घुल मिल गए हैं। वहीं किसी ने अंशुला से पूछा- खुशी और आपके मंगेतर कहां हैं? क्या पहाड़िया इस परिवार में सबसे नया सदस्य है? क्या कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही होने वाली है?

 


View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500)

कपूर फैमिली की मजबूत बॉन्डिंग

संजय कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने भाई की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में तीनों भाई—बोनी, अनिल और संजय कपूर—साथ में खड़े हैं, और उनके चेहरों पर झलक रही है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News