''बस प्यार मिलता रहे'' अवनीत कौर ने विराट कोहली के ''लाइक'' पर तोड़ी चुप्पी
Tuesday, Aug 26, 2025-12:21 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया की चर्चित स्टार हैं। छ समय पहले, जब उनके फैंस ने देखा कि विराट कोहली ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर 'दिल' बटन दबा दिया है तब उ्होंने खूह सुर्खियां बटोरीं। अंत में विराट को एक आधिकारिक बयान जारी करना पड़ा कि यह एक 'गलती से' लाइक था और इंस्टा की गड़बड़ी के चलते हुआ। अब, महीनों चुप रहने के बाद अवनीत कौर ने पहली बार इस पर प्रतिक्रिया दी।
एक इवेंट में अवनीत कौर से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को लाइक करने वाले सेलिब्रिटीज को वह क्या जवाब देंगी। सवाल का इशारा विराट कोहली के उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर गलती से लाइक करने की ओर था जो एक बड़े विवाद का कारण बन गया था। अवनीत शरमा गईं। इसके बाद उन्होंने कहा- 'मिलता रहे प्यार बस। और क्या कहूं मैं।'
Avneet kaur reacts on as Virat Kohli likes her Photos. Avneet smiled and said " bs payar milta rehna chahiye"
— Ajay kumar (@Ajaykum36701922) August 25, 2025
By the her movie love in Vietnam comming soon... Trailor out today...#AvneetKaur #bollywoodactress #viratkohli #BollywoodNews pic.twitter.com/TVxrRVl9DC
इससे पहले, अवनीत ने विराट कोहली द्वारा उनकी तस्वीर को लाइक करने से जुड़े पूरे विवाद पर कोई ध्यान नहीं दिया। बल्कि, उन्होंने चुप्पी बनाए रखने की कोशिश की और फोटोग्राफर को देखकर शरमा गईं और हाथ जोड़ लिए।
बता दें कि अवनीत कौर तब सुर्खियों में आईं जब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई उनकी तस्वीर को लाइक किया। यह खबर आग की तरह फैल गई और लोगों ने अवनीत की तस्वीरें लाइक करने के लिए विराट का मजाक उड़ाने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उनके और अनुष्का के बीच अनबन का भी दावा किया हालांकि इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए विराट ने तुरंत एक बयान जारी किया और इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया।