''किन्नर'' बन लोगों में खौफ पैदा कर गया था ये विलेन, संक्रमण बीमारी के चलते हुई थी मौत

Friday, Sep 08, 2017-12:16 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सदाशिव अमरापुरकर ने अपने किरदारों से इंडस्ट्री में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उनके विलेन के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में उनकी एंट्री होते ही दर्शकों में खौफ पैदा हो जाता था।

PunjabKesari

सदाशिव दर्शकों के चहेते खलनायकों में से एक हुआ करते थे। सदाशिव का निधन साल 2014 में फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी के चलते हो गया था लेकिन उनकी अदाकारी और खौफ को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं।

PunjabKesari

सदाशिव ने बॉलीवुड के सभी सुपरस्टार्स जैसे धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और सलमान खान के साथ काम किया। उनका सबसे सबसे यादगार रोल फिल्म 'सड़क' का था। इस फिल्म में उन्होंने 'किन्नर' का रोल प्ले किया था। जिसके लोगो ने काफी पसंद किया था। फिल्म सड़क का 'किरदार' तो लोगों के जहन में आज भी जिंदा है। 

PunjabKesari

कहा जाता है कि सदाशिव को पहला ब्रेक मेकर गोविंद निहलानी ने फिल्म 'अर्द्ध सत्य' में दिया था। हालांक‌ि रोल छोटा था लेकिन उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

PunjabKesari

इसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म आखिरी रास्ता में भी सदाशिव जी ने बेहतरीन किरदार निभाया था। इसमें सदाशिव नैगेटिव किरदार में थे। सदाशिव विलेन का रोल इतने उम्दा तरीके से निभाते थे कि दर्शक हीरो से ज्यादा विलेन को पसंद करने लगते थे। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News