ढोल-ताशे के साथ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने किया बप्पा का स्वागत, बेटे गोला ने भी किया गणपति का वेलकम
Wednesday, Aug 27, 2025-11:37 AM (IST)

मुंबई. आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम देखने को मिल रही है। खास कर इसका सबसे ज्यादा सेलिब्रेशन महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। मायानगरी मुंबई के स्टार्स भी गणेश चतुर्थी के सेलिब्रेशन में खूब रंगे नजर आते हैं। वहीं, हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी पूरे धूमधाम से घर में बप्पा का स्वागत किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती और हर्ष लिंबाचिया ने बेटे गोला के साथ घर में बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान खूब ढोल नगाड़े बजे और सभी ने नाचते-गाते गणपति बप्पा का वेलकम किया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता दिखाते हुए, भारती और हर्ष हर साल बायोडिग्रेडेबल मिट्टी की मूर्ति घर लाते हैं।
बता दें, भारती सिंह के अलावा अंकिता लोखंडे, सोनू सूद, बिपाशा बसु और राहुल वैद्य जैसे स्टार्स ने भी अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है।