नहीं रहे मशहूर एक्टर  Mohan Raj, गोलीकांड के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Friday, Oct 04, 2024-06:04 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  ‘कीरीदम जोस’ के नाम से फेमस एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। एक्टर 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए।  वहीं,1 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही बंदूक से जख्मी हो गए थे,  ऐसे में वह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और आज नॉर्मल कंडीशन होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्टर अपने घर लौट आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें...

 

नवरात्रि पर रुबीना-अभिनव ने दिखाया जुड़वां कन्याओं का चेहरा

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला अपनी जुड़वां बेटियों की परवरिश करते हुए अपनी ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत दौर का लुत्फ़ उठा रहे हैं। हालाँकि यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफ़र है लेकिन दोनों इस सफ़र को बखूबी निभा रहे हैं। जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद से ही कपल ने अपनी लाडलियों का चेहरा फैंस से छिपा रखा था।

रूपा गांगुली गिरफ्तार

'महाभारत' की द्रौपदी उर्फ एक्ट्रेस रूपा गांगुली को हाल ही में कोलकाता पुलिस गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब  उन्हें जमानत भी मिल गई है। अलीपुर पुलिस कोर्ट ने गुरुवार को रूपा गांगुली को गिरफ्तार किए जाने के बाद 1,000 के मुचलके पर जमानत दे दी। इसके बाद से ही वो विवादों में घिर गईं। आइए बताते हैं इसके पीछे का कारण। 

'धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था दादा साहब फाल्के अवार्ड' कोटा में गरजीं हेमा मालिनी

 दिग्गज एक्टर  मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। वहीं अब मिथुन चक्रवर्ती को मिल रहे इस सम्मान पर बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया।

Video: व्हील चेयर पर बैठकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, बाहर आते ही जोड़े हाथ
1 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ बड़ा हादसा हो गया था। एक्टर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे और तभी गलती से उके पैर पर गोली चल गई। ऐसे में गोविंदा तीन दिन से अस्पताल में भर्ती रहे और नॉर्मल कंडीशन होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और एक्टर अपने घर लौट रहे हैं। जहां से उनकी वीडियो सामने आई है।

 

पिता के निधन से टूटी EX पत्नी रीना का सहारा बने आमिर

 बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान की एक्स पत्नी रीना दत्ता के पिता का 2 अक्टूबर को निधन हो गया था।  पिता को खोने का दर्द क्या होता है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस मुश्किल वक्त में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ के साथ खड़े हैं। 3 अक्टूबर की शाम रीना के
 पिता का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान रीना दत्ता का पूरा परिवार उनके घर पहुंचा और उनके पिता के अंतिम संस्कार की तैयारियों में बिजी दिखा। वहीं आमिर की पूरी फैमिली भी यहां मौजूद रहीं। 4

 नहीं रहे मशहूर एक्टर  Mohan Rajx

मलयालम इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।  ‘कीरीदम जोस’ के नाम से फेमस एक्टर मोहन राज का निधन हो गया है। एक्टर 3 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह अभी 70 साल के थे। मोहन के निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। आज 4 अक्टूबर को एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Rajinikanth को 4 दिन बाद हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट हुए थे एक्टर
 सुपरस्टार रजनीकांत को 30 अक्टूबर देर रात अचानक पेट में दर्द होने के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार, एक अक्टूबर को 73 वर्षीय एक्टर की इलेक्टिव प्रक्रिया की गई। उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया था। एक्टर की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनकी करीबी दोस्त और फैंस काफी परेशान नजर आए और उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं करते दिखे। इसी बीच अब रजनीकांत लिए दुआएं मांग रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

 

नागा चैतन्य और सामंथा के तलाक पर अभद्र टिप्पणी करने वाली मंत्री के खिलाफ Nagarjuna का एक्शन, दर्ज कराई FIR

 साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु का साल 2021 में तलाक हो गया था। वहीं सामंथा से अलग होने के 3 साल बाद अब नागा ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। वहीं सामंथा अपनी प्रोफैशनल लाइफ में बिजी हैं। इसी बीच तेलंगाना कैबिनेट मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने इनके रिश्ते को लेकर एक अभद्र बयान दिया है। इस वजह से सामंथा भड़क गईं। उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने भी नाराजगी जाहिर की और एक्टर के पिता व फेमस एक्टर नागार्जुन ने भी खूब खरी खोटी सुनाई थी। वहीं, अब इस मामले में नागार्जुन ने कोंडा सुरेखा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

 

गोविंदा से मिलने हॉस्पिटल पहुंची शिल्पा शेट्टी का पैपराजी की हरकत पर फूटा गुस्सा 

1 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ बड़ा हादसा हो गया था। उनकी खुद की ही रिवाल्वर से गलती से उनके पैर पर गोली लग गई थी, जिसके तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गोली निकाले जाने के बाद एक्टर की जान खतरे से बाहर है, लेकिन अभी भी वह हॉस्पिटल में भर्ती है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स और फैमिली मेंबर्स गोविंदा का हाल जानने वहां पहुंच रहे हैं। इसी बीच बीते दिन शिल्पा शेट्टी भी एक्टर को मिलने हॉस्पिटल पहुंची तो उनका गुस्सा पैपराजी पर भड़क गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस के बार बार मजबूर करने पर बॉयफ्रेंड ने की आत्महत्या, अब पुलिस हिरासत में वीना
 
 साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। वर्धिनी यल्लारेमट्ट के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस वीना पर अपने प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने 1 अक्टूबर को बेंगलुरु में बैनरघट्टा रोड पर सीके पाल्या के पास मंडी लेआउट में खुदकुशी कर ली थी और इसके बाद उनके परिवार ने दावा किया कि वीना के उत्पीड़न के कारण वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ, क्योंकि एक्ट्रेस उन्हें बार-बार शादी के करने के लिए मजबूर कर रही थी।

  

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News