सेलिना जेटली ने PM मोदी से लगाई UAE की जेल में बंद भाई को वापस लाने की गुहार, कहा- वह लंबे समय से..
Friday, Feb 06, 2026-11:39 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले काफी समय से परेशान चल रही हैं। एक तो उनकी शादीशुदा लाइफ में भूचाल आया हुआ है, तो दूसरा वो भाई व मेजर विक्रांत जेटली जो भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर रह चुके हैं, उसे लेकर परेशान हैं। सेलिना का भाई साल 2024 से UAE की जेल में कैद हैं, जिसे बाहर निकालने के लिए एक्ट्रेस हर कोशिश कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने भाई के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

सेलिना जेटली ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने भाई को वापस लाने की अपील की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सेलिना जेटली ने कहा कि वह लंबे समय से कानूनी जंग लड़ रही हैं। उनके भाई की गिरफ्तारी सामान्य तरीके से नहीं हुई बल्कि मॉल ऑफ द अमीरात की पार्किंग से उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें उठा लिया। विक्रांत से उनकी UAE की आई डी मांगी और उन्हें कार में बैठाकर ले गए। उनका 9 महीने तक का कोई गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है।

एक्ट्रेस ने कहा कि हमें तो यह भी नहीं पता कि विक्रांत जिंदा भी है या नहीं। जून 2025 में कोशिश करके पता किया था तब उन्हें अबू धाबी के अल-वथबा डिटेंशन सेंटर में रखा गया था।
एक्ट्रेस ने कहा कि मेजर विक्रांत जेटली अपनी पत्नी की कंपनी में मटिटी ग्रुप इंटरनेशनल में काम कर रहे थे। जो रिस्क मैनेजमेंट और आईडी जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उन्हें सिर्फ एक प्रॉसिक्यूशन नंबर दिया गया था। गिरफ्तारी की वजह के तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा का हलावा दिया गया, लेकिन उनके खिलाफ ना कोई चार्जशीट दाखिल की गई और ना ही उन्होंने क्या गलत किया है यह बताया।
