बेटी शिखा ने दी Tiku Talsania की हेल्थ अपडेट, कहा- पापा अब काफी बेहतर हैं

Sunday, Jan 12, 2025-04:49 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : वरिष्ठ अभिनेता टिकू तलसानिया को 10 जनवरी, शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी बेटी शिखा तलसानिया ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

शिखा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आपकी प्रार्थनाओं और चिंता के लिए धन्यवाद। यह हमारे परिवार के लिए भावुक समय रहा है, लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पापा अब पहले से बेहतर हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के आभारी हैं और उनके प्रशंसकों के प्यार के लिए भी शुक्रगुजार हैं।'

70 वर्षीय टिकू तलसानिया फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं। हालांकि, उनके स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी का इंतजार है।

PunjabKesari

टिकू तलसानिया का फिल्मी योगदान और हालिया काम

टिकू तलसानिया ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। वह अंदाज़ अपना अपना, इश्क, जोड़ी नं. 1, और पार्टनर जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया है। इसके अलावा, उन्होंने शाहरुख खान के साथ देवदास में भी काम किया। टिकू ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सजन रे फिर झूठ मत बोलो, ये चंदा क़ानून है, एक से बढ़कर एक, और ज़माना बदल गया है जैसे शो में काम किया।

वह आखिरी बार 2023 की गुजराती सीरीज़  What The Fafda में नज़र आए थे, जो ShemarooMe पर स्ट्रीम हुई। इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी, संजय गोराडिया, और अन्य कलाकार शामिल थे।

2023 में, टिकू तलसानिया ने एक इंटरव्यू में खुद को 'थोड़ा बेरोज़गार' बताते हुए सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा था, 'वो समय चला गया जब फॉर्मूला फिल्मों में कैबरे डांस, दो रोमांटिक गाने और कॉमेडियन आकर अपना हिस्सा निभाकर चले जाते था। अब सब कुछ कहानी-केंद्रित हो गया है। जब तक आप कहानी का हिस्सा नहीं बनते या ऐसा किरदार नहीं मिलता जिसकी कहानी मुख्य कहानी से जुड़ी हो, तब तक काम नहीं मिलता। मैं फिलहाल थोड़ा बेरोज़गार हूं। मैं काम करना चाहता हूं, लेकिन सही तरह के रोल मेरी ओर नहीं आ रहे।'

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News