फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं 89 के धर्मेंद्र, खिड़की से पैर को बांधकर कर रहे एक्सरसाइज

Friday, Apr 18, 2025-12:25 PM (IST)

मुंबई: 89 की उम्र में खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र खूब मेहनत करते हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने फिजियोथेरेपी सेशन का एक वीडियो शेयर किया जिसमें धर्मेंद्र खिड़की से पैर को बांधकर एक्सरसाइज करते दिखे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में धर्मेंद्र बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके ट्रेनर फुट स्ट्रेचर स्ट्रैप का यूज करके पैर घुमाने में उनकी मदद कर रहे हैं। एक्सरसाइज मुश्किल लगने के बावजूद एक्टर ने अपना स्ट्रॉन्ग विल और ताकत दिखाते हुए इसे अच्छी तरह से किया।

PunjabKesari

 

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से, मैं फिट और ठीक रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। योग, एक्सरसाइज और...अब फिजियोथेरेपी। मैं अपने फिजियोथेरेपिस्ट प्रिय अमित कोहली का आभारी हूं। आप सभी को प्यार, अपना ख्याल रखना।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उल्झा जिया' में नजर आए थे। अभी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News