Bollywood Top 10: टीवी शो अनुपमा के सेट पर भीषण आग, आदिवासी समुदाय पर टिप्पणी कर बुरे फंसे विजय देवरकोंडा
Monday, Jun 23, 2025-06:04 PM (IST)

मुंबई. टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी शख्स के घायल होने की कोई खबर नही है। वहीं, साउथ फिल्मों के स्टार विजय देवरकोंडा मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। विजय देवरकोंडा ने माला आदिवासी समुदाय को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसके कारण विवाद हो गया। एक्टर के खिलाफ केस 17 जून को दर्ज किया गया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
टीवी शो अनुपमा के सेट पर भीषण आग, करोड़ों का कीमती सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
टीवी सीरियल अनुपमा के सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में आज सुबह ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक आग लग गई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। हादसे में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, किसी शख्स के घायल होने की कोई खबर नही है।
भारतीय मूल की रैपर जेनेसिस यास्मीन मोहनराज, जिन्हें टॉमी जेनेसिस के नाम से जाना जाता है,ने हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो 'ट्रू ब्लू' रिलीज किया है, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है। उनके इस वीडियो पर लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। इसी बीच हाल ही में भारतीय रैपर रफ्तार ने भी टॉमी जेनेसिस के म्यूजिक वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है
365 Days Of Love: भगवान का शुक्र वह इंसान..पहली सालगिरह पर सोनाक्षी ने पति पर उड़ेला प्यार, सास-ससुर की भी की जमकर तारीफ
बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए आज बेहद खास दिन है। यह वो दिन है, जब लवबर्ड एक दूजे संग प्यार के बंधन में बंधे थे और हमेशा साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं। आज कपल की शादी को पूरे 365 दिन हो गए हैं। जी हां, आज सोनाक्षी-जहीर की शादी की पहली सालगिरह है और इस मौके पर दोनों के दिल प्यार से भरे हुए हैं। इस खास मौके पर सोनाक्षी ने अपने पति पर ढेर सारा प्यार लुटाया है और सास-सुसर के लिए भी दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।
संजय कपूर प्रार्थना सभा: एक्स पति की तीसरी बीवी संग करिश्मा कपूर ने बांटा दुख
बिजनेसमैन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद रविवार को दिल्ली में उनकी प्रेयर मीट रखी गई। दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रखी गई संजय कपूर की प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे समायरा और कियान भी थे, जबकि उनकी बहन करीना कपूर खान और बहनोई सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे।
साउथ फिल्मों के स्टार विजय देवरकोंडा मुसीबत में फंस गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। विजय देवरकोंडा ने माला आदिवासी समुदाय को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसके कारण विवाद हो गया। एक्टर के खिलाफ केस 17 जून को दर्ज किया गया।
'भागकर शादी की थी अब वो भी भाग गई' सलमान खान ने सोहेल की शादी पर कसा तंज
काॅमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपल शो' का तीसरा सीजन आ गया है। पहले एपिसोड में सलमान खान नजर आए। होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सलमान से उनकी शादी से लेकर पजेसिव फैंस को लेकर सवाल पूछे। सलमान ने भी कई हैरान करने वाले वाक्ये बताए। इसी दौरान उन्होंने आमिर खान की तीसरी गर्लफ्रेंड और भाई सोहेल के तलाक को लेकर भी तंज कसा।
दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर की भी झलक दिखी। दरअसल,22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ती अटकलों के बावजूद ट्रेलर में वो लीड रोल में नजर आईं। भारत में हानिया आमिर को कितना भी पसंद क्यों न किया जाता हो, लेकिन जब देश की बात आती है तो लोग एकजुट हो ही जाते हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग हो रही है।
अब बस रह गई यादें:'मैंने 4 साल भाई से बात नहीं की...' संजय कपूर की बहन का झकझोरने वाला पोस्ट
बिजनेसमैन संजय कपूरकी मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। हाल ही में दिवंगत संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने खुलासा किया कि अहंकार के कारण वे चार साल से बात नहीं कर रहे थे जिसका उन्हें गहरा अफसोस है।
बड़े पर्दे पर दिखेगी 'ट्रेजडी क्वीन' मीना कुमारी की कहानी, इस पॉपुलर एक्ट्रेस को मिला ऑफर, जल्द बनने वाली हैं मां
जब से ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की बायोपिक की घोषणा हुई है, उसके बाद से ही कई बड़ी एक्ट्रेसेस इस फिल्म का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं। अब खबर है कि इस आइकोनिक रोल के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को अप्रोच किया है। इस खबर के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का कोई ठिकाना नहीं है।
दो बार लैंड नहीं हुआ प्लेन, मुंबई से जा पहुंचा अहमदाबाद, सफर कर रहे समय रैना की जान पर बनी, बोले-मेरी तो फट गई
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हादसे के बाद लोगों के दिल-दिमाग में डर छाया हुआ है। हवाई यात्रा करने से पहले अभी भी लोग कई बार सोच विचार कर रहे हैं। हालांकि, धीरे-धीरे हालात नॉर्मल हो रहे हैं और लोग पहले की तरह फ्लाइट्स ले रहे हैं। कई सेलिब्रेटीज भी हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर चुके हैं। इसी बीच अब कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि प्लेन के अहमदाबाद पहुंचने के बाद लोगों के बीच कैसा माहौल था।