मनोरंजन जगत से फिर आई बुरी खबर, प्रसिद्ध एक्टर देवराज रॉय का 69 की उम्र में निधन

Friday, Oct 18, 2024-03:52 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में फिर एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस नेय्याट्टिनकारा कोमलम के बाद अब बंगाली एक्टर और लोकप्रिय वाचक देवराज रॉय का निधन हो गया है। कई महीनों तक बीमार रहने के बाद मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने के बाद उनकी मौत हो गई। वह अभी 69 साल के थे। एक्टर की अचानक मौत के बाद सिनेमा जगत के शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्टर देवराज रॉय के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम ने एक्स पर लिखा,'अभिनेता देवराज रॉय के निधन से दुखी हूं। एक अभिनेता जिसने हमारे प्रतिष्ठित निर्देशकों को गौरवान्वित किया, वह दूरदर्शन पर एक लोकप्रिय समाचार वाचक भी थे। मैं उन्हें जाती हूं वो एक अच्छे इंसान थे और इस नुकसान से बहुत दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। हमारी सांस्कृतिक दुनिया से आज एक दिग्गज कम हो गएह। भावभीनी श्रद्धांजलि।'


बता दें, देवराज को कुछ महीने पहले ब्रेन स्ट्रोक भी आया था और वो न्यूरोलॉजिकल जैसी समस्याओं से भी पीड़ित थे।  

बता दें, देवराज रॉय ने फेमस फिल्म मेकर सत्यजीत रे की 1970 की फिल्म 'प्रतिद्वंद्वी' से अपने करियर की शुरुआत की खी और फिर उसके दूसरे साल मृणाल सेन की 'कलकत्ता 71' में अभिनय किया, जिसके लिए उन्होंने दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनकी कुछ अन्य लोकप्रिय फिल्मों में 'दूजोन मिलबो अबार', 'स्मृति कथा बोले', 'जोड़ी कागोजे लेखो नाम', 'बड़ोदिर ब्रम्हचारी बाबा लोकनाथ' और 'श्री रामकृष्ण विवेकानंद' शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'भूत अद्भुत' थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News