गोविंदा ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, तस्वीर शेयर कर लिखा- ''उनके साथ बहुत अच्छा लगा''
Sunday, Feb 01, 2026-11:04 AM (IST)
मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर गोविंदा भले ही अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वे किसी न किसी वजह को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्टर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि गोविंदा सीएम योगी के साथ पोज दे रहे हैं। इस दौरान वह मुख्यमंत्री को श्री कृष्ण की प्रतिमा भी भेंट करते हैं और उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई देती है। इस दौरान गोविंद ब्लू कोट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए गोविंदा ने कैप्शन में लिखा-आदरणीय माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बहुत अच्छा समय बिताकर बहुत अच्छा लगा। उत्तर प्रदेश, बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय @myogi_adityanath जी।
जल्द करेंगे कमबैक
बता दें कि गोविंदा जल्द ही बैटल ऑफ गलवान से फिल्मों में कमबैक करने वाले हैं। इस फिल्म में वह कैमियो रोल नजर आएंगे, जबकि एक्टर सलमान खान लीड रोल में हैं।
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय पहले गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगे थे। कहा जा रहा था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि, बाद में गोविंदा की पत्नी सुनिता ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया था।
