''मैं पापा की मजबूत बेटी'' बर्थडे पर अब्बू की कब्र पर पहुंची ''अक्षरा बहू'',मां और BF संग मनाया जश्न,''पापा की परी'' वाले केक ने खींचा ध्यान

Monday, Oct 03, 2022-02:52 PM (IST)

मुंबई: टीवी की 'अक्षरा बहू' यानि एक्ट्रेस हिना खान ने 2 अक्टूबर 2022 को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को हिना ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन की तस्वीरें हिना ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

भले ही हिना के इस खास दिन पर उनसे जुड़ा हर सदस्य मौजूद था लेकिन एक्ट्रेस को अपने अब्बू की कमी बहुत खली जो उनकी इंस्टा पोस्ट अच्छे से बयां कर रही हैं। बर्थडे वाले दिन हिना अपने अब्बू की क्रब पर पहुंची।

PunjabKesari

इसके बाद हिना ने मां, बाॅयफ्रेंड राॅकी और दोस्तों संग जमकर पार्टी की। हिना के बर्थडे केक पर सबकी निगाहें टिकी।  हिना के केक पर लगी एक क्यूट एंजल डमी, जिसमें हमें एंजल के पीछे हिना के पापा की फोटो भी देखी जा सकती है।

PunjabKesari

इसके साथ ही केक पर हिना की फॉरेन टूर की झलक देखने को मिलती है, जिसमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

हिना ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे आज भी यही सबसे ज्यादा पसंद है..आप लोगों की कितनी गहरी सोच है। आपकी वजह से मैंने अपने अभिभावक (पापा) देवदूत को अपने चारों ओर अपनी सुरक्षा करते हुए पाया .. हमेशा की तरह मुझे उम्मीद है कि मैं अपने पापा की मजबूत बेटी बनकर रहूंगी।' #DaddysStrongGirl #HappyBirthdayToMe।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

गौरतलब है कि हिना खान ने 20 अप्रैल 2021 को अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। वह अपने पिता के काफी क्लोज थीं। तब से अक्सर वह अपने पिता की याद में इमोशनल नोट्स और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। काम की बात करें तो हिना ने स्टार प्लस के शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के बाद हिना 'खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस 11' जैसे रियलिटी शोज में नजर आईं। हिना बाॅलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News