दुल्‍हन के अवतार में काला चश्‍मा लगा ह‍िना ने दी कैटरीना को टक्‍कर, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे Wow

Thursday, Jul 09, 2020-01:03 PM (IST)

मुंबई: छोटे पर्दे से बाॅलीवुड में पहचान बनाने वाली हिना खान अपने स्टाइल और अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। हिना की तस्वीरें सामने आते ही तेजी  से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में हिना का स्वैग देखते ही बन रहा है। सामने आई इन तस्वीरों में हिना रेड कलर का लहंगा-चुनरी पहने, हाथों में चूड़ा और कलीरे डाले द‍िख रही हैं। इसके साथ उन्होंने उन्‍होंने बड़ी सी नथ डाली है और आंखों पर काला चश्‍मा लगाया है।

PunjabKesari

बेशक ह‍िना खान इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेक‍िन साथ ही कैटरीना कैफ की याद भी द‍िला रही हैं।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें क‍ि फ‍िल्‍म बार बार देखो में कैटरीना कैफ ने ऐसे ही लाल साड़ी में एक गाना 'काला चश्‍मा जचदा है'किया था।

PunjabKesari

हिना खान इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस किसी पुराने किले में यह स्टाइलिश पोज दे रही हैं। हिना की इन अदाओं के उनके फैंस भी काफी दीवाने हो रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि ये र‍िश्‍ता क्‍या कहलाता है में अक्षरा और फ‍िर ब‍िग बॉस में फर्स्‍ट रनर अप रह चुकी हिना ने व‍िक्रम भट्ट की फ‍िल्‍म हैक्‍ड से बॉलीवुड डेब्‍यू क‍िया।

PunjabKesari

इसमें हिना के काम को सराहा गया मगर फ‍िल्‍म बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास नहीं कर पाई। हिना 'द लास्ट विश' और इंडो-हॉलीवुड फिल्म कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी।

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News