12वीं फेल से इम्प्रेस होकर फिल्म मेकर बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय ने विधु विनोद चोपड़ा को लिखा नोट

Friday, Nov 24, 2023-07:19 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। विधु विनोद चोपड़ा का लेटेस्ट प्रोजेक्ट, 12वीं फेल बहुत ज्यादा सुर्खियों में है और ऑडियंस और क्रिटिक्स पर समान रूप से अमिट छाप छोड़ रहा है। फिल्म की दिलचस्प कहानी और विक्रांत मैसी की मनोज कुमार के रूप में शानदार अदाकारी ने बहुत ज्यादा तारीफ पाई हैं, जहां दर्शकों ने इसकी प्रेरणादायक कहानी की सराहना की है।

 

अब इस लिस्ट में महान बिमल रॉय की बेटी और फिल्ममेकर रिंकी रॉय का भी नाम शामिल हो गया हैं जिन्होंने हाल ही में दिल खोलकर फिल्म के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। विधु विनोद चोपड़ा को डायरेक्टली भेजे गए एक व्यक्तिगत नोट में, रिंकी रॉय ने उनकी सराहना करते हुए कहा,"डियर विनोद, एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद जो हमें प्रेरित करती है और ऊपर उठाती है। बहुत अच्छा। इस तरह के और काम करते रहिए। रिंकी रॉय।" इसका जवाब देते हुए विधु विनोद चोपड़ा लिखते हैं, "रिंकी रॉय से ऐसे दयालु शब्द पाकर बहुत खुश हूं।"

PunjabKesari

एक साथी फिल्ममेकर, खासकर बिमल रॉय के परिवार कें एक मेंबर की तरफ से आने वाली यह एक्सेप्टेंस 12वीं फेल और भी खास बना देती है। फिल्म न केवल व्यापक दर्शकों को पसंद आ रहीं है, बल्कि इंडस्ट्री के भीतर बी खूब पसंद की जा रहीं है, जिससे सिनेमाई विजय के रूप में इसकी स्थिति मजबूत होती है। जैसा की पॉजिटिव रिव्यूज जारी है, 12वीं फेल कहानी कहने की ताकत और दर्शकों को गहरे स्तर पर प्रेरित करने और उनसे जुड़ने की क्षमता के प्रमाण के रूप में खड़ी है।


Content Editor

Varsha Yadav

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News