''I love you so much'' होने वाली दुल्हनिया आइरा पर दूल्हे राजा नुपुर शिखरे ने लुटाया प्यार, प्रीवेडिंग फंक्शन में एक दूजे को खाना खिलाता दिखा कपल

Wednesday, Jan 03, 2024-11:30 AM (IST)

मुंबई: आमिर खान और उनकी एक्स पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान आज यानि 3 जनवरी को दुल्हनिया बनेंगी। आइरा खान परिवार और दोस्तों के बीच अपने प्यार  नुपूर शिखरे संग सात फेरे लेंगी।  ये शादी मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में हो रही है जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शादी के बाद 13 जनवरी को जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन रखने की भी चर्चा है।

PunjabKesari

वहीं शादी से पहले नुपुर ने अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए प्यार भरा पोस्ट लिखा है और उनपर खूब प्यार लुटाया है। नुपुर शिखारे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज से अपनी होने वाली दुल्हन आइरा खान के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों रेड  आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। जहां इरा ने झिलमिलाते हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ मैरून साड़ी चुनी।

PunjabKesari

वहीं नुपुर ने वेस्टकोट और पगड़ी के साथ पारंपरिक कर्ट चुना। होने वाली दुल्हन ने बिना मेकअप, मैरून रंग की बिंदी और खुले बालों के साथ अपना लुक पूरा किया। तस्वीरों में दोनों एक-दूजे को खाना खिलाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 दोनों को पत्तल में खाना खाते देखा जा सकता है। तस्वीरें शेयर करते हुए नुपुर कैप्शन में अपनी होने वाली दुल्हनिया के लिए लिखा- 'आपका मंगेतर होने का एक और दिन इरा खान... मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

2 जनवरी को आइरा खान और नुपुर शिखरे की मेहंदी सेरमनी थी। आइरा की मां रीना दत्ता और सौतेली मां किरण राव समेत फैमिली की कुछ महिलाएं शगुन लेकर नुपुर के घर पहुंची थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Popeye ⚓ (@nupur_popeye)

बता दें कि आइरा खान ने नुपुर शिखरे संग पिछले साल सगाई की थी। कपल की इंगेजमेंट की फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News