अंशुला कपूर की सगाई में जाह्नवी-खुशी का न होना बना चर्चा का विषय
Friday, Oct 03, 2025-05:28 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में हाल ही में हुई एक सगाई ने मीडिया और फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली, लेकिन इस खुशी के मौके पर उनकी सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर नही आई। इस वजह से परिवार में खटपट की अटकलें जोर पकड़ गई हैं।
दो बहनों का न होना बना चर्चा का विषय
2 अक्टूबर को अंशुला और रोहन की सगाई का फंक्शन कपूर परिवार के घर में आयोजित हुआ। इस खास अवसर पर बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, महीप कपूर सहित अन्य परिवार वाले मौजूद थे। लेकिन जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की गैरमौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई।
सौतेली बहनों के रिश्ते की कहानी
अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी हैं, जबकि जाह्नवी और खुशी कपूर उनकी दूसरी पत्नी और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां हैं। तीनों के बीच सौतेले रिश्ते के बावजूद काफी घनिष्ठता और प्यार माना जाता है। अक्सर ये बहनें एक साथ पार्टी करती और छुट्टियां मनाती देखी जाती हैं।
फैंस के बीच उड़ीं मनमुटाव की चर्चाएं
सोशल मीडिया पर फैंस ने जाह्नवी और खुशी की अनुपस्थिति पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने व्यस्तता को कारण माना तो कई ने इस बात को कपूर परिवार के अंदर चल रहे किसी विवाद की निशानी बताया। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में दोनों बहनें इस दूरी को खत्म करेंगी।
कपूर परिवार के रिश्तों पर नजर बनी हुई है
अंशुला कपूर की सगाई के बाद से कपूर परिवार के अंदर रिश्तों की कैसी स्थिति है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जाह्नवी और खुशी की गैरमौजूदगी ने रिश्तों की गहराई और भी सवालों के घेरे में ला दी है, जो आने वाले समय में खुल सकती है।