मल्टीकलर नेट साड़ी में जाह्नवी कपूर ने गिराई हुस्न की बिजलियां, पल्लू लहराकर कैमरे के सामने दिए किलर पोज
Friday, Nov 08, 2024-12:32 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर कभी अपने काम तो कभी लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। इस फोटोशूट में उन्होंने अपनी खूबसूरती और स्टाइल का बेहतरीन अंदाज में पेश किया है। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फोटोशूट में जाह्नवी ने विभिन्न किलर लुक्स में पोज़ दिए, जिसमें उनकी फैशन चॉइसेस, ट्रेंडी आउटफिट्स और ग्लैमरस मेकअप ने सबका ध्यान खींच लिया।
लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मल्टीलकर की वर्क वाली नेट साड़ी में बेहद ही हसीन लग रही हैं।
इस साड़ी के साथ उन्होंने गले में मैचिंग चोकर पहना है। लाइट मेकअप, खुले कर्ली बालों और मिलियन डॉलर स्माइल से वो सबका दिल जीत रही हैं और कैमरे के सामने साड़ी का पल्लू लहराते तो कभी इठलाते हुए पोज दे रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘कसाटा खाने का मन था, तो पहन लिया’। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर हैं और कमेंट कर उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'आरसी 16' में नजर आएंगी, जिसकी वो इस वक्त हैदराबाद में शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में जाह्नवी एक्टर राम चरण के साथ नजर आएंगी।
