Bigg Boss 18: जनता का लाडला जीत गया...मां और बहन के साथ हाथ में ट्रॉफी थामें करणवीर मेहरा ने शेयर की तस्वीरें

Monday, Jan 20, 2025-11:39 AM (IST)

मुंबई: विवादित रियालिटी शो बिग बॉस 18 का आखिरकार तीन महीने बाद विनर मिल गया। इस सीजन की ट्राॅफी एक्टर करण वीर मेहरा अपने घर लेकर गए हैं। करण को ट्रॉफी के साथ 50 लाख की मोटी रकम मिली है।  शो जीतने के बाद करण के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर करण को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं और जश्न मना रहे है। वहीं अब ट्राॅफी लेने के बाद बाद करण ने अपनी मां और बहन के साथ जश्न मनाया। उन्होंने बिग बॉस 18 जीतने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


करणवीर ने इंस्टा पर मां और बहन संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में  करण फैमिली मैंबर्स के साथ ट्राॅफी थामें दिख रहे हैं। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'जिस पल का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो आखिरकार आ गया है। जनता का लाडला जीत गया है। बिग बॉस 18 का असली हीरो अपने वादे के मुताबिक ट्रॉफी के साथ वापस आ गया है। आप सभी ने अपनी असली ताकत दिखाई है। करण के वीरों ये जीत आपकी है। दूसरी ट्रॉफी भी अब घर आ गई है और यह पहले से कहीं ज़्यादा चमक रही है। जश्न शुरू हो गया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KaranVeerMehra (@karanveermehra)

Bigg Boss 18 के टॉप-6 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। फिनाले में सबसे पहले एविक्शन ईशा सिंह का हुआ। इसके बाद चुम दरांग कम वोट मिलने के कारण एविक्ट हो गई। फिर अविनाश मिश्रा बाहर हुए। इसके बाद टॉप-3 में विवियन, करण और रजत दलाल बचे। आखिर में रजत दलाल भी आउट हो गए। करण और विवियन ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई। दोनों एकसाथ घर से बाहर निकले और स्टेज पर आए। इसके बाद सलमान खान ने दोनों का बारी-बारी से हाथ उठाया और फिर आखिरी में करण वीर के नाम का ऐलान किया। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News