मेरी मर्जी के बिना…कांग्रेस के ''वोट चोरी'' कैम्पेन का हिस्‍सा नहीं हैं केके मेनन,वीडियो पर दी सफाई- ''वो एडिटेड''

Tuesday, Aug 12, 2025-02:53 PM (IST)

मुंबई: कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में में स्पेशल ऑप्स के हिम्मत सिंह यानी एक्टर केके मेनन कांग्रेस के 'वोट चोरी कैंपेन' का प्रचार करते दिखे। अब एक्टर ने इस वीडियो को लेकर अपनी सफाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने  बताया कि वो इस कैंपन का हिस्सा नहीं है। कांग्रेस पर इल्जाम लगाते हुए केके मेनन ने कहा कि उनकी इजाजत के बिना वीडियो का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने वीडियो पर खुद कमेंट किया है।

PunjabKesari

दरअसल, हाल ही में कांग्रेस ने 'वोट चोरी' को लेकर चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करने और डिजिटल वोटर रोल्स का सपोर्ट करने के लिए एक वेबपेज लॉन्च किया था।वीडियो में केके मेनन कहते हैं, 'रुको, रुको यार। स्क्रॉल करना बंद करो। अगर अभी आप ये देख रहे हो, इसका मतलब क्या...।' इसके बाद एक दूसरा शख्स आता है और वोट चोरी के खिलाफ जागरुक करने की कोशिश करता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'हिम्मत सिंह कुछ रह रहे हैं। जल्दी से कर आओ। कैम्पेन से जुड़ने के लिए लिंक और मोबाइल नंबर...।'

PunjabKesari

अब केके मेनन ने इस कैम्पेन का प्रचार करने से इंकार किया और बताया कि कैसे राजनीतिक दल ने बिना इजाजत के उनके शो 'स्पेशल ऑप्स' के प्रमोशन्स की क्लिप का इस्तेमाल किया। केके मेनन ने अपने वीडियो के नीचे कमेंट किया और लिखा- 'प्लीज इस बात पर ध्यान दें कि मैंने इस एड में एक्ट नहीं किया है। मेरे स्पेशल ऑप्स के प्रमोशन की ये क्लिप है, जिसे एडिट किया गया है और बिना इजाजत के इस्तेमाल किया गया है।' 

कांग्रेस पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित 'वोट चोरी' के अपने कैम्पेन को तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने 11 अगस्त को लोकसभा में राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया था। क्योंकि वह संसद से चुनाव आयोग तक वोट चोरी के आरोपों को लेकर मार्च निकाल रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Congress (@incindia)

 एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' में देखा गया था, जिसमें करण टैकर, विनय पाठक और ताहिर राज भसीन, आरिफ जकारिया, प्रकाश राज, सैयामी खेर, गौतमी कपूर और विपुल गुप्ता जैसे स्टार्स थे। 
 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News