कृतिका-निकितिन ने धूमधाम से मनाई बेटी की पहली गणेश चतुर्थी, देविका को गोद में लिए बप्पा के सामने पोज देते दिखा कपल

Friday, Sep 02, 2022-03:43 PM (IST)

मुंबई: जब त्योहारों की बात आती है तो टिनसेल टाउन में भी इसका सेलिब्रेशन काफी भव्य तरीके से होता है। 31 अगस्त 2022 को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कई स्टार्स ने अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इन सेलेब्स में कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर भी शामिल हो गए हैं। कपल ने इस बार बेटी देविका के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। बेटी देविका की पहली गणेश चतुर्थी की तस्वीरें कृतिका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में कृतिका और निकितिन को उनकी बेटी के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान नन्हीं देविका मां की गोद में लेटी दिख रही हैं हालांकि कपल ने नन्हीं परी के चेहरे पर एक दिल का इमोटिकॉन लगा रखा है।

PunjabKesari

गणपति की मूर्ति के सामने  खड़े होकर तीनों ने अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरी। तस्वीरों को शेयर कर कृतिका ने लिखा-'लिटिल देविका का परिवार के साथ पहला गणपति उत्सव... गणपति बप्पा मोरया।'

PunjabKesari

इससे पहले जन्माष्टमी पर कृतिका ने देविका की प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में नन्हीं देविका येलो एंड रेड पारंपरिक ड्रेस में बेहद क्यूट दिखीं हालांकि, लविंग मॉम ने अपनी बेटी के चेहरे को दिल के स्टिकर से छिपा दिया था और लाडली को बुरी नज़र से बचाने के लिए उसके पैर पर काला धागा बांधा था। तस्वीर के ऊपर उन्होंने लिखा था-'सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।' कृतिका और निकितिन के घर 12 मई 2022 को प्यारी सी बेटी की किलकारी गूंजी। कपल ने अपनी लाडली का नाम देविका धीर रखा है। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News