नई कार की मालकिन बनीं मलाइका अरोड़ा, घर लाईं 3 करोड़ की शानदार रेंज रोवर
Sunday, Sep 14, 2025-11:42 AM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा यूं तो अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन अब हाल ही में वो नई वजह को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मलाइका अरोड़ा के कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल हो गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में शानदार रेंज रोवर खरीदी है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
मलाइका अरोड़ा ने जो कार खरीदी है, इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह एक ग्रे कलर की शानदार रेंज रोवर है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
हाल ही मलाइका अरोड़ा की कार को मुंबई के शोरूम में देखा गया, जो देखने में बेहद ही शानदार लग रही है।
बता दें, मलाइका के पास इससे पहले भी एक से बढ़कर एक गाड़ियों का कलेक्शन है। एक्ट्रेस के पास इससे पहले Range Rover LWB Autobiography, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, ऑडी Q7 और बीएमडब्लू 7 Series 730Ld DPE Signature जैसी गाड़ियां हैं।