हंसी में छिपा दर्द: पति के निधन के बाद बच्चों के लिए स्ट्राॅन्ग बनीं मंदिरा,शेयर की ये तस्वीर

Saturday, Jul 24, 2021-12:12 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी की जिंदगी में उस समय तूफान आया जब उनके पति राज कौशल अचानक दुनिया को अलविदा कह गए। राज कौशल के निधन से मंदिरा का हंसता खेलता परिवार बिखर गया। मंदिरा तो इस तरह टूट गई कि अंतिम संस्कार और प्रेयर मीट के दौरान उन्हें संभालना मुश्किल हो गया।  

PunjabKesari

लेकिन फिर भी दुखद घड़ी में मंदिरा ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को बखूबी से संभाला। वह अपने बेटे वीर और बेटी तारा से लिए स्ट्राॅन्ग बन रही हैं जिसका सबूत उनकी हाल ही में शेयर की फैमिली तस्वीर है।

PunjabKesari

उनके दोनों बच्चे वीर और तारा और पेरेंट्स तस्वीर में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सभी के चेहेरे पर मुस्कान है। मंदिरा भी मुस्कुराने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनकी आंखों में छुपे दर्द को तस्वीर मे भी महसूस किया जा सकता है।

PunjabKesari

एक्ट्रेस चाहे परिवार और दुनिया के सामने कितनी भी स्ट्राॅन्ग क्यों ना हो पर अपने जीवन साथी के यूं चले जाने अंदर से टूट गई हैं। मंदिरा ने इस तस्वीर में कैप्शन में लिखा-'केवल प्यार.. मैं अपने प्यार के लिए परिवार की बहुत आभारी हूं।आपको प्यार, दया और सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

 

बता दें कि मंदिरा के पति राज कौशल का 30 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मंदिरा के पति राज कौशल का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। बीते दिनों उन्होंने पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- एक दूसरे को जानते हुए 25 साल। शादी को 23 साल। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News