Pics: 53 की हुईं बॉलीवुड एक्ट्रैस मीनाक्षी शेषाद्रि

Wednesday, Nov 16, 2016-01:02 PM (IST)

मुंबई: फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रैस मीनाक्षी शेषाद्रि अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन क्लासिकल डांस करने वाली एक्ट्रैसेस में की जाती थी। उन्होंने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।


16 नवंबर, 1963 को धनबाद में पैदा हुईं मीनाक्षी ने सिर्फ 17 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘पेंटर बाबू’ थी। लेकिन दर्शकों के बीच उनकी सही पहचान ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हीरो’ से बनी। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकी श्रॉफ थे। उन्होंने अपने फिल्मी सफर में ‘मेरी जंग’, ‘घर हो तो ऐसा’, ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी यादगार फिल्में दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News