'मिशन मंगल' के डायरेक्टर ने किया चंद्रयान-3 पर फिल्म बनाने का ऐलान, कहा- 'इस मौके को जाने नहीं दूंगा'

Thursday, Aug 24, 2023-04:53 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. पूरा देश इस वक्त चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मना रहा है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज तक सोशल मीडिया के जरिए चंद्रयान की लैंडिंग की खुशी मना रहे हैं। इसरो की इस कामयाबी को अब फिल्ममेकर्स ने बड़े पर्दे पर दिखाने की इच्छा जताई है। हाल ही में मिशन मंगल फिल्म बनाने वाले निर्देशक जगन शक्ति ने कहा है कि वो चंद्रयान 3 की कामयाबी को पर्दे पर दिखाएंगे।

PunjabKesari


हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए जगन शक्ति ने कहा कि वो इस मौके को जाने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मैं मिशन मंगल की टीम के साथ ही चंद्रयान 3 पर फिल्म बनाउंगा। हालांकि फिल्म में अक्षय कुमार के काम करने को लेकर उन्होंने कुछ साफ नहीं किया।

PunjabKesari


इसके अलावा जगन शक्ति ने बताया कि उनकी बड़ी बहन इसरो में सीनियर साइंटिस्ट हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 3 के बारे में वो अपनी बहन से जानकारी ले रहे हैं और इस मिशन की कामयाबी के फौरन बाद ही फिल्म बनाने पर विचार करना शुरू कर दिया है।


गौरतलब है कि जब मिशन मंगल बनाने की शुरुआत हुई थी तब उस वक्त भी जगन शक्ति ने इसरो के वैज्ञानिकों से मदद ली थी। फिल्म में अक्षय अहम रोल में नजर आए थे।

बता दें, जगन शक्ति ने 2019 में देश के मंगल मिशन पर फिल्म बनाई थी, जिसमें अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हाड़ी, नीति मेनन और शरमन जोशी जैसे स्टार्स एक साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सुपरहिट साबित हुई थी और इसने दुनियाभर में करीब 290 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News