''8 महीने हो गए...परिणीति चोपड़ा ने पहली बार फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, मिसेज चड्ढा के फेस ग्लो ने खींचा सबका ध्यान
Wednesday, Sep 24, 2025-02:00 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक बेहद प्यारे पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही परिणीति लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए थीं। ना तो वह किसी इवेंट में नजर आ रही थीं और ना ही कहीं बाहर स्पॉट हुईं। यहां तक कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जो वीडियो शेयर करती हैं उसमें उनका फेस ही नजर आता है। लेकिन अब पहली बार परिणीति अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखी।
दरअसल, परिणीति ने इंस्टा पर अपनी एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह अपने नए व्लॉग के साथ अपने यूट्यूब चैनल को री-लाॅन्च कर रही हैं।इसी वीडियो में एक्ट्रेस ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को सरप्राइज कर दिया।परिणीति ने कुछ घंटे पहले ही अपना नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी देखा जा सकता है।
परिणीति चोपड़ा करीब 10 महीने पहले ही यूट्यूबर बन गई थीं, लेकिन 8 महीने से अपने यूट्यूब चैनल पर एक्टिव नहीं थीं। जिसकी एक वजह उनकी प्रेग्नेंसी भी थी। प्रेग्नेंसी के चलते परिणीति लाइमलाइट और यूट्यूब से दूरी बनाए हुए थीं लेकिन अब बेबी बंप वाली तस्वीर पोस्ट करने की जगह उन्होंने पूरा का पूरा व्लॉग ही शेयर कर दिया है जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है।
परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप नेता राघव चड्ढा के साथ मिलकर 25 अगस्त को अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक गोल केक की प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को ये गुड न्यूज दी, जिस पर लिखा था- 1+1=3 और इसके नीचे दो छोटे पैर के निशान बने थे, जिसके बाद हर किसी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था। बता दें, परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में राघव चड्ढा के साथ उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी और अब वह अपने पहले बच्चे के स्वागत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।