शादी के बाद लंदन में पति राघव संग पहला न्यू ईयर, कभी प्यार की गोद में तो कभी सीने से लगी दिखीं परिणीति चोपड़ा

Monday, Jan 01, 2024-02:59 PM (IST)

मुंबई:  नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। 31 दिसंबर की रात 12 बजे आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स ने नए साल का जश्न मनाया। सभी ने अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसी कड़ी में परिणीति चोपड़ा ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की। परिणीति ने पति राघव चड्ढा संग नए साल की शुरुआत की। शादी के बाद अपना पहला न्यू ईयर कपल ने लंदन में मनाया। इस दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में परिणीति पति राघव के साथ कोजी अंदाज में देखने को मिल रही हैं। दोनों किसी रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। परिणीति राघव के सीने पर सिर रख मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में परिणीति हाथ में चाॅकलेट थानें दिख रही हैं। तीसरी तस्वीर मेंतस्वीर में परिणीति पति राघव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में परिणीति को पति राघव और भाई के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

 

 

 

 

 

 

PunjabKesari

काम की बात करें तो परिणीति को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आएंगी है। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News