प्रेग्नेंट मोहिना कुमारी ने दोस्तों संग केक काटते हुए शेयर की तस्वीरें, केक पर लिखी मजेदार बात ने खींचा फैंस का ध्यान

Thursday, Feb 24, 2022-09:31 PM (IST)

मुंबई. 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी के घर बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस इन दिनों अपना पूरा ख्याल रख रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में मोहिना व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस केक काटती हुई दिखाई दे रही है, जिसपर Baby Rawat Loading लिखा हैं।

PunjabKesari

मोहिना के कुछ दोस्त भी साथ में नजर आ रहे हैं। केक पर Baby Rawat Loading एक्ट्रेस के दोस्तों ने ही लिखा है। एक्ट्रेस के दोस्त उन्हें केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए मोहिना ने लिखा- "इस सबसे प्यारे केक और निश्चित रूप से सबसे स्वादिष्ट केक के लिए @varunkalra93 और @mehtaamey को धन्यवाद! इस पर जो लिखा है वह बिल्कुल पसंद आया। आप लोगों को प्यार।" फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें मोहिना ने 14 अक्टूबर 2019 को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत के साथ शादी की थी। दोनों की शादी हरिद्वार में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी, जिसमें टीवी इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक के कई दिग्गज लोग शामिल हुए थे।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News