''पाणी'' के प्रमोशनल इवेंट में छाईं प्रियंका चोपड़ा, ब्लू फ्लोरल प्रिंटेड सूट में लगाया देसी लुक का तड़का

Wednesday, Aug 28, 2024-05:49 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंडिया आई थी। देश आकर उन्होंने पहले अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की इंगेजमेंट सेरेमनी अटेंड की और फिर इसके बाद अपकमिंग मराठी फिल्म 'पाणी' को प्रमोट भी करती नजर आईं। एक्ट्रेस ने देसी लुक में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में शिरकत की, जहां सबकी नजरें उनके लुक पर थम कर रह गईं। अब प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं,  जिन्हें फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
लुक की बात करें तो 'पाणी' के प्रमोशनल इवेंट में ब्लू कलर के फ्लोरल प्रिंटेड सूट में प्रियंका गजब की खूबसूरत लगीं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ीदार पैजामी पहनी है और नेट दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही हाई हील्य पेयर की है।

PunjabKesari

न्यूड मेकअप और खुले बालों से देसी गर्ल ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

PunjabKesari

लुक का जलवा बिखेरते हुए वह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं।

PunjabKesari
बता दें, 'पाणी' के प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ भी नजर आए। इसके अलावा वो अपनी फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ भी पोज देती नजर आईं।

PunjabKesari
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की प्रोड्यूस की फिल्म 'पाणी' 18 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News