ब्रालेट..मैचिंग पैंट और ओवर साइज़ कोट में प्रियंका का बोल्ड लुक,''मिसेज जोनस'' की अदाओं ने चुरा लिया दिल

Friday, Nov 04, 2022-08:58 AM (IST)

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा हर मायने में एक सच्ची फैशन क्वीन हैं। देसी गर्ल को अच्छे से पता है कि हर तरह के फिट में कैसे राॅक करना है। पीसी इतनी कॉन्फिडेंट हैं कि वह बोल्ड फैशन को कैरी करने से नहीं डरती। उनके ओओटीडी (आउटफिट ऑफ द डे)  हमेशा एक ट्रेंडसेटर होते हैं।

PunjabKesari

प्रियंका इस समय मुंबई में हैं। पीसी मंगलवार को तीन साल बाद मुंबई लौटी हैं। हर किसी को आशा थी कि वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को साथ लेकर आ रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

PunjabKesari

वहीं  तीन साल बाद मुंबई लौटी पीसी के चेहरे पर एक अलग की खुशी देखने को मिल रही है जो उनकी सामने आई तस्वीरों में साफ नजर आ रही हैं। वीरवार दोपहर प्रियंका को मुंबई के आलीशान होटल में स्पाॅट किया गया।

PunjabKesari

इस दौरान प्रियंका का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो वह प्रिंयका ब्लू कलर का ब्रैलेट टॉप, मैंचिंग पैंट और ब्लेजर में कहर ढाती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को डेवी मेकअप और बीची कर्ल्स से स्टाइल किया था। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

प्रियंका को लंबे समय से किसी बाॅलीवुड फिल्म में नहींं देखा गया। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी ये मुंबई ट्रिप उनके फैंस के लिए एक ट्रीट में बदल सकता है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रियंका फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और संजय लीला भंसाली से मुलाकात करेंगी। मीडिया में आई खबरों की मानें तो प्रियंका खास तौर पर मुंबई में दो मेकर्स से मुलाकात करेंगी। एक हैं संजय लीला भंसाली और दूसरे विशाल भारद्वाज।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों के साथ यूएस से फोन पर संपर्क में थीं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा कर रह थीं। इनके कुछ आइडिये प्रियंका को पसंद आए हैं और वह अपनी इस भारत यात्रा में इन्हें फाइनल रूप देना चाहती हैं।

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News