वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने पर शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करने पर पति राज ने किया सपोर्ट, कहा-अगर सनातन के लिए खड़े होना..
Friday, Nov 21, 2025-01:19 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में देखा गया था। हालांकि, कई यूजर्स ने उन्हें इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए ट्रोल भी किया। एक यूजर ने दावा किया था कि शिल्पा अपनी इमेज सुधारने के लिए ऐसा कर रही हैं। वहीं, अब हाल ही में राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी के वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने पर उनका सपोर्ट किया है और ट्रोलर्स की बोलती बंद की है।

राज कुंद्रा ने दिया जवाब
शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करने के दावों पर राज कुंद्रा ने जवाब देते हुए एक्स हैंडल पर एक ट्वीट कर लिखा, 'जो लोग सिर्फ अंदाजे लगाते हैं और उसके अंधेरे में जीते हैं, वे हमेशा जोर से चिल्लाते हैं। पर सच्चाई ये है कि आरोपों का मतलब यकीन नहीं होता। हेडलाइन जजमेंट नहीं होती। कुछ लोग भक्ति में शांति ढूंढते हैं। कुछ लोग ट्रोलिंग में शोर ढूंढते हैं।'

आगे राज कुंद्रा ने लिखा, 'अगर सनातन के लिए खड़े होना, भक्ति दिखाना, किसी आध्यात्मिक काम को सपोर्ट करने से आप परेशान होते हैं तो शायद दिक्कत हमसे नहीं है। दिक्कत आपके दिल की कड़वाहट से है। कानून अपना काम करेगा। सच अपना समय लेगा। आप जैसे ट्रोल डोपामाइन के लिए स्क्रीनशॉट लेते रहेंगे। खुश रहो। वाहेगुरु।'
क्या बोला था यूजर
यूजर ने लिखा था,'दिल्ली से वृन्दावन तक पदयात्रा कर रहे धीरेंद्र शास्त्री के साथ पदयात्रा में राजपाल यादव, शिल्पा शेट्टी और एकता कपूर शामिल हुए. शिल्पा शेट्टी पर एक बिजनेसमैन से 60 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। इनके पति अश्लील फिल्में बनाते हैं। वहीं राजपाल यादव पर मुख्य रूप से चेक बाउंस और लोन न चुकाने से जुड़े मामलों के आरोप हैं। एकता कपूर पर सैनिकों के अपमान का आरोप और पॉक्सो मामला है, जिस सेलिब्रिटी पर मुकदमे लगे होते हैं वो बाबाओं की शरण में जाने लगे हैं। ये लोग अपने फॉलोअर्स और पाप धोने जाते हैं। पदयात्रा में शामिल इन लोगों के भक्तिभाव से ज्यादा तो इनके केसों की विविधता चमक रही है। सभी के पाप देखना जल्द ही अब बाबा के माध्यम से धुल जाएंगे।'
