फिल्मों से दूरी बना आध्यात्मिक यात्रा पर निकले रजनीकांत पहुंचे बदरीनाथ धाम, किए भगवान बदरी विशाल के दर्शन

Tuesday, Oct 07, 2025-12:44 PM (IST)

 मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपनी सादगी और आध्यात्मिकता के चलते चर्चा में हैं। एक्टर ने सुकून की तलाश में फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है और  आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं। हाल ही में एक्टर बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर उनकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

PunjabKesari

 

सोमवार को रजनीकांत उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान वे पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि एक्टर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया।

PunjabKesari

 

मंदिर समिति ने एक्टर का पारंपरिक तरीके से स्वागत भी किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत मंदिर प्रांगण में हाथ जोड़कर श्रद्धा से दर्शन कर रहे हैं, वहीं सुरक्षा कर्मी उनके चारों ओर तैनात हैं।

 

एएनआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रजनीकांत की आध्यात्मिक झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में एक्टर को पूजा करते और स्थानीय लोगों से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी विनम्रता और सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

 
 फिल्मों से ब्रेक लेकर आध्यात्मिक यात्रा पर

रजनीकांत ने करीब 50 सालों तक सिनेमा जगत में अपनी छाप छोड़ी है। अब वे फिल्मों से कुछ समय के लिए विराम लेकर खुद को आध्यात्मिक जीवन के करीब ला रहे हैं। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वे अपने दोस्तों के साथ सादगी भरे अंदाज में नजर आए थे।

फिल्मी करियर की बात करें तो रजनीकांत को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुली’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन, आमिर खान और नागार्जुन जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अब सुपरस्टार अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘जेलर 2’ की तैयारी में जुटे हैं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News