Parenthood Life: बेटे अकाय को घूमाने निकले विराट-अनुष्का,लाइमलाइट से दूर लंदन में कुछ यूं जी रहे हैं बच्चों संग खुशी के पल
Wednesday, Sep 24, 2025-12:50 PM (IST)

मुंबई: पेरेंट्स लाइफ जीवन का सबसे अनमोल और भावनात्मक अनुभव माना जाता है। यह वह सफर है जहां दो लोग केवल साथी बनकर नहीं बल्कि माता-पिता की भूमिका भी निभाते हैं। इस जीवन में त्याग, जिम्मेदारी और अनंत प्रेम का समावेश होता है। रातों की अधूरी नींद से लेकर बच्चे की मासूम मुस्कान तक, हर पल माता-पिता के लिए खास बन जाता है। बी-टाउन के प्यार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इस पेरेंट्हुड लाइफ को एंजाॅय कर रहे हैं।
बाॅलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड से दूरी बनाते हुए कपल अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम बिता रहा है। लाइमलाइट से दूर बच्चों की परवरिश कर रहे विरुष्का की अक्सर कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आती हैं।
अब एक बार फिर विरुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपल बेटे अकाय के साथ दिख रहा है।तस्वीरों में अनुष्का शर्मा मैरून रंग की लेगिंग्स, मैचिंग स्वेटशर्ट, सफेद स्नीकर्स और एक टोपी में आरामदायक लुक में दिख रही हैं। वे अपने बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में धकेलती हुई नजर आईं।
विराट कोहली भी उनके साथ चल रहे थे, जिन्होंने भूरे रंग की स्वेटशर्ट, हल्के नीले रंग की जींस, सफेद स्नीकर्स और एक बीनी पहनी हुई थी। वे दोनों लंदन की रंगीन सड़कों पर आराम से टहलते दिखे। वहीं अकाय स्ट्रॉलर में आराम से बैठे थे लेकिन अनुष्का और विराट ने उनकी निजता का पूरा ख्याल रखते हुए उनका चेहरा कैमरों से दूर रखा था।
बता दें कि अनुष्का और विराट की लव स्टोरी 2013 में शुरू हुई थी, जब वे एक एड शूट के सेट पर मिले थे। चार साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली। जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ।15 फरवरी 2024 को उनका दूसरा बच्चा बेटा अकाय जन्मा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अकाय के जन्म के बाद से यह परिवार लंदन में रह रहा है हालांकि इस बारे में उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।