पंजाब डूब रहा है और पीली पगड़ी वाले मान जी Iddli Dosa खाने में बिजी...राखी सावंत को हुई Punjab की चिंता
Wednesday, Sep 03, 2025-01:15 PM (IST)

मुंबई: पंजाब में आई बाढ़ से हाहाकार मचा है। पंजाब में दशकों बाद ऐसी भयंकर बाढ़ आई है। हर तरफ तबाही का मंजर है। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। लाखों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। बाढ़ से पंजाब में मची इस हाहाकार ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए देश के कई कलाकारों ने अपनी चिंता जाहिर की है।
इस लिस्ट में बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत का नाम भी शामिल है। राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पंजाब को लेकर चिंता जता रही हैं। इसके साथ वह पंजाब के CM भगवंत मान से भी कई तरह के सवाल कर रही हैं।
वीडियो में राखी कहती हैं-'सत श्रीकाल दोस्तों, मैं राखी सावंत बाॅलीवुड से..ये कहना चाहती हूं कि पंजाब पूरा डूबा रहा है। ये सब लोग क्या रहे हैं। कुछ समझ नहीं आ रहा। ये पीली पगड़ी वाले हमारे भगवंत मान जी हैं जिन्हें लोगों ने वोट देकर जीताया है वो क्या कर रहे हैं। आप को वहां सुविधा करनी चाहिए, लोगों को सहारा देना चाहिए। पूरा पंजाब बह गया है। '
अपनी बात जारी रखते हुए राखी कहती हैं-'किसान हैं तो हम हैं। अगर किसान नहीं हैं तो हम नहीं हैं। मुझे इतना दुख हो रहा बोलते हुए कि पूरा पंजाब बह रहा है और आप भगवंत मान जी साउथ इंडिया में जाकर डोसा खा रहे हैं।' राखी सावंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें, इस बाढ़ ने पंजाब के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। हालात इतने गंभीर हैं कि इसे पिछले 40 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ कहा जा रहा है। बाढ़ से 1,200 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। लाखों लोग बेघर हो गए हैं। लगभग 3.75 लाख एकड़ खेत बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में मवेशी भी मर गए हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। हरिके और हुसैनीवाला से सतलुज में पानी का बहाव बढ़ता जा रहा है। अभी भी खतरा बना हुआ है।