अब विकिपीडिया पर रणबीर-आलिया को मिला ऑफिशियली पति पत्नी का टाइटल
Friday, Apr 15, 2022-12:34 PM (IST)

मुंबई. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात फेरे लेकर जन्मों-जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। इस खुशी के मौके पर खूब लड्डू बांटे जा रहे हैं। इस बीच विकिपीडिया ने भी आलिया और रणबीर को ऑफिशियली पति पत्नी का घोषित कर दिया है।
वेबसाइट विकिपीडिया ने इस कपल के नाम के आगे पति-पत्नी का टाइटल एड कर दिया है। गूगल पर आलिया भट्ट का नाम सर्च करने पर उनका 'बायो' खुलेगा, जिसमें एक स्पाउस का कॉलम होता है। अब इस जगह पर रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रणबीर का नाम सर्च करने उनका 'बायो' खुलता है, जिसमें एक्टर का पूरा नाम, काम, परिवार और जन्मदिन दिखाई देता है। इसी के साथ स्पाउस कॉलम में आलिया भट्ट का नाम लिखा दिख रहा है। इसका मतलब विकिपीडिया ने भी अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को ऑफिशियली पति पत्नी मान लिया है।
बता दें आलिया और रणबीर 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को अक्सर एक-साथ स्पॉट भी किया जाता था। अब आलिया और रणबीर शादी के बाद हमेशा के लिए एक हो गए हैं। कपल ने इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं।