बिजनेसमैन बने रणबीर कपूर,लाॅन्च किया अपना ब्रांड ''ARKS''

Saturday, Sep 28, 2024-05:07 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर शनिवार यानी 28 सितंबर को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर एक्टर ने बड़ा ऐलान किया है। रणबीर बिजनेस में कदम रखने वाले हैं। रणबीर कपूर ने अपने फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS को पेश किया  जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी फुल फॉर्म 'ए रणबीर कपूर स्नीकर्स' है। हालांकि, अभी इसकी फुल फॉर्म तो कंफर्म नहीं है, लेकिन एक्टर पहले ही बता चुके हैं कि ये सिर्फ स्नीकर ब्रांड नहीं होने वाला है।

PunjabKesari

ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने आज अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसका शीर्षक था, "संस्थापक से मिलिए। वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ARKS (@arks)


नीतू कपूर ने दिखाई ब्रांड की झलक

इसके अलावा नीतू कपूर ने भी ब्रांड की झलक दिखाई जिसमें एक्टर प्लेन ग्रे शर्ट और डेनिम जींस में घास पर लेटे हुए हैं और फिर अपनी उंगली से AR लिखकर ARKS का लोगो बनाते हैं। इसके बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

रणबीर ने एक महीने पहने निखिल कामथ के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि वह अपनी एक लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च करना चाहते हैं। वह बचपन से ही स्नीकरहेड रहे हैं लेकिन वह इंडिया और यहां के मार्किट को नहीं जानते और इसलिए उन्हें थोड़ा डर लगता है। लेकिन, उन्होंने ग्लोबल ब्रांड जारा और H&M जैसे किसी इंडियन ब्रांड के होने की बात कही थी।

 



 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News