अभिषेक ने पिता के साथ मिलकर खरीदे करोड़ों के फ्लैट्स, SSR केस में Rhea Chakraborty को राहत..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Friday, Oct 25, 2024-05:34 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर के परिवार ने रिया पर कई तरह इल्जाम लगाए। यहां तक की रिया और उसके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग तक सहनी पड़ी।  वहीं अब रिया को इस केस में राहत मिल गई है। जी हां,  सुप्रीम कोर्ट न रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ जारी सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। वहीं, अब कहा जा रहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 फ्लैट्स खरीद डाले हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ की संपत्ति खरीदी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..

बच्चन परिवार ने किया करोड़ों का इन्वेस्टमेंट, 1-2 नहीं खरीद डालते 10 फ्लैट्स 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने पारिवारिक रिश्तों के अलावा रियल्टी डील को लेकर भी  सुर्खियों में हैं। अब कहा जा रहा है कि अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 10 फ्लैट्स खरीद डाले हैं। जी हां, आपने ठीक सुना। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ की संपत्ति खरीदी है।   

मासूम बच्चियों के मसीहा बने Gurmeet Choudhary, उठाया मजदूर घर की लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

 

टीवी के राम यानि एक्टर गुरमीत चौधरी अपने बड़े दिल के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा ही कुछ ऐसा कर देते हैं जो हर किसी का दिल जीत जाता है। हाल ही में गुरमीत चौधरीऐसी बच्चियां के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं, जिनके मां-बाप उनके लिए चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। एक्टर ने कुछ बच्चियों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ले ली है। इस बात का खुलासा खुद एक्टर गुरमीत चौधरी ने किया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बड़ा ऐलान किया है। उनका पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Family Picture: दूसरी बार मां बनीं फेमस फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला

साल 2024 में बाॅलीवुड की कई हसीनाओं की सूनी गोद भरी। बीतों दिनों ही एक्ट्रेस युविका चौधरी और दृष्टि धामी के घर नन्हीं राजकुमारियां आईं। वहीं अब मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला दूसरी बार मां बन गई हैं। फैशन इन्फ्लुएंसर के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। 

आज हम एक परिवार...23 साल पुराने 'कट्टर' फैन के साथ धर्मेंद्र का वेकेशन

दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद इन दिनों अपने जबरा फैन के साथ वेकेशन एंजाॅय कर रह हैं। इस दौरान की तस्वीर उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। शेयर की तस्वीर में धर्मेंद्र अपने फैन के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। 

 

जल्द घोड़ी चढ़ेंगे नेहा कक्कड़ के एक्स हिमांश कोहली

हो जाइए तैयार क्योंकि बाॅलीवुड में फिर से आ रही है खुशियों की बहार और बजने वाला है  बैंड बाजा। जी हां, बाॅलीवुड के हैंडसम हंक घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ये हैंडसम हंक कोई और नहीं बल्कि 'यारियां' फेम हिमांश कोहली हैं। खबरें हैं कि हिमांश कोहली बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जैसे ही हिमांश की शादी की खबरें आईं तो हर कोई खुशी हो गया। चलिए आपको बतातें हैं हिमांश कब और कहां दूल्हा बनेंगे। 

SSR केस में Rhea Chakraborty को राहत 

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वो था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक्टर के परिवार ने रिया पर कई तरह इल्जाम लगाए। यहां तक की रिया और उसके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग तक सहनी पड़ी। इतना ही नहीं रिया को ड्रग्स केस में जेल तक जाना पड़ा। उनके खिलाफ CBI ने लुकआउट सर्कुलर भी निकाला। इन सबके बावजूद भी रिया टूटी नहीं बल्कि हिम्मत से सबका सामना किया। वहीं अब रिया को इस केस में राहत मिल गई है। जी हां,  सुप्रीम कोर्ट न रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ जारी सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।

 

चेहरे का एक साइड पैरेलाइज्ड....ऐसा कहने वालों पर बुरी तरह भड़की आलिया भट्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय काफी सुर्खियों में हैं। हों भी क्यों ना आखिर उन्होंने उन उन लोगों की आलोचना की, जो उनकी टेढ़ी मुस्कान, बोलने के अजीब तरीके और 'बोटोक्स के गलत इस्तेमाल के लिए उनकी बॉडी शेमिंग कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट शेयर कर सभी को खरी खोटी सुनाई और याद दिलाया कि किसी महिला के शरीर पर अपनी टिप्पणियों के बारे में संवेदनशील रहें और किसी के बारे में बिना किसी सबूत, बिना किसी पुष्टि के अफवाह फैलाने से पहले सावधान रहें।

 

'हां, मैंने Kumar Sanu को डेट किया..एक्ट्रेस कुनिका का खुलासा, बोलीं-मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कुनिका सदानंद फिल्मों और टीवी सीरियल्स की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा फैंस का दिल जीता है। वहीं, पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक्ट्रेस काफी चर्चा में रही हैं। एक समय वह जाने माने सिंगर कुमार सानू को भी डेट कर चुकी हैं, जिसका खुलासा हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में किया है।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News