Bollywood Top 10: पंजाब में बाढ़ संकट के बीच मदद के लिए आगे आए सलमान, कपिल शर्मा और एमी, हेमा मालिनी ने खरीदी लग्जरी कार

Tuesday, Sep 02, 2025-05:36 PM (IST)

मुंंबई. पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं। लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं। वहीं, सलमान खान, कपिल शर्मा और एमी विर्क जैसे स्टार्स भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए है। दूसरी तरफ एक्ट्रेस और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा स्थित अपने दो अपार्टमेंट बेचे। हेमा मालिनी ने 12.50 करोड़ में ये सौदा किया। इसे बेचने के बाद एक्टर ने एक लग्जरी कार भी खरीदी है, जिसके बाद वो खूब चर्चा में हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें.. 

 

पंजाब बाढ़: दिलजीत दोसांझ-गुरु रंधावा के बाद अब  एमी विर्क ने बढ़ाया मदद का हाथ, 200 प्रभावित घरों को लिया गोद  

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। नदियों के उफान और लगातार बारिश ने कई जिलों के हालात बिगाड़ दिए हैं। सैकड़ों गांव पानी में डूब चुके हैं। लोगों के घर उजड़ गए हैं, फसलें तबाह और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में जहां सरकार और राहत टीमें काम कर रही हैं। वहीं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

 

 

घर में नन्हीं लक्ष्मी के कदम पड़ते ही नए घर में शिफ्ट हुए अथिया-केएल राहुल,पूजा करते की तस्वीर वायरल

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इस समय अपनी लाइफ के बेहद खूबसूरत फेज से गुजर रही है जो है मदरहुड लाइफ। प्यारी सी बेटी के जन्म के बाद से ही अथिया की दुनिया उसके इर्द गिर्द बस गई है। वहीं नन्हीं परी के जन्म के कुछ महीनों बाद अथिया ने पति केएल राहुल के साथ नए घर में गृहप्रवेश किया। 

हेमा मालिनी ने 12.50 करोड़ में बेचे दो अपार्टमेंट और खरीदी डाली 75 लाख की लग्जरी कार

एक्ट्रेस और भाजपा नेता हेमा मालिनी ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा स्थित अपने दो अपार्टमेंट बेचे। हेमा मालिनी ने 12.50 करोड़ में ये सौदा किया। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, इसका रजिस्ट्रेशन अगस्त महीने में हुआ था। दोनों प्रॉपर्टीज ओबेरॉय स्प्रिंग्स में स्थित हैं और काफी बड़े एरिया में फैली हुई है। 

'पहली बात इंसान और भगवान में बहुत फर्क...मंदिरों में देवी के कपड़े बदलने वाले बयान पर पारस छाबड़ा पर बरसीं पवित्रा पुनिया

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने बीते दिनों अपनी एक स्टेंटमेंट के चलते चर्चा में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में देवियों के वस्त्र, पुजारियों द्वारा बदलने पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि एक आदमी क्यों देवी के कपड़े बदलेगा। उन्हें ये हक किसने दिया। फिर पारस छाबड़ा ने एक वीडियो बनाया था और एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि 'बुद्धि में जो गंद भरा हुआ है उसको निकालना चाहिए। उसके बाद ऐसी बातें करनी चाहिए क्योंकि मूर्ति एक आदमी ही बनाता है।' अब इस पर फिर से पवित्रा पुनिया ने फिर से करारा जवाब दिया है।

 

 

किसान बन अलीबाग में खरीदी जमीन तो बढ़ीं शाहरुख की लाडली की मुश्किलें, करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीद में नियम तोड़ने का आरोप!     

 

बॉलीवुड के 'किंग खान' यानी शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एक ओर जहां वह अपने पापा की फिल्म 'किंग' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी करोड़ों की जमीन डील अब विवादों में फंसती दिख रही है।  

 

 

 

मशहूर निर्देशक और लेखक एस.एस. डेविड का निधन, अचानक सीने में उठा दर्द, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्ममेकर और लेखक एस.एस. डेविड का 55 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डेविड को 31 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे बेंगलुरु की एक फार्मेसी में अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 
बाढ़ की मार झेल रहे पंजाबियों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, किया ये बड़ा ऐलान

 बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। वो कई बार संकट के समय देश के लोगों की मदद कर चुके हैं। वहीं, अब जब पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है, ऐसे में  सलमान खान फिर पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार ने हाल ही में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ा ऐलान किया है।
 


बाढ़ संकट से जूझ रहे पंजाब की दुर्दशा देख टूटा कपिल शर्मा का दिल, बोले-हिम्मत बनाए रखें, हम आपके साथ हैं
पंजाब इस समय पिछले कई दशकों की सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। सतलुज, ब्यास, रावी और कई छोटी नदियों के उफान ने राज्य में तबाही मचा दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए देश के कई कलाकारों ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्हीं में से एक हैं मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा, जो खुद पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पंजाब में बाढ़ संकट पर दुख जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर बाढ़ पीड़ितों के लिए किया कपिल का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।



पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा,  250 परिवारों को बांटी राहत किटें  
पंजाब इस वक्त बाढ़ के संकट से जूझ रहा है। लगातार बारिश और नदियों के उफान ने वहां भारी तबाही मचाई है और जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में पंजाबियों के मुसीबत के समय में मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने दरियादिली दिखाई है। सिंगर ने हाल ही में पंजाब में 250 परिवारों को व्यक्तिगत रूप से राहत किट दान की हैं।

 

 

अब पवन सिंह के नए वीडियो पर मचा बवाल, छोटे भतीजे को जबरन बैड टच करवाते देख भड़के लोग
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने छोटे भतीजे को स्टेज पर बुलाकर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव और एक अन्य महिला को गले लगाने और कमर पकड़ने के लिए जबरदस्ती कह रहे हैं। ये वीडियो उसी इवेंट का हिस्सा है, जहां पवन सिंह ने अंजलि राघव को कमर पर छुआ था, जिससे पहले ही बवाल मच चुका है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News