जाने माने संगीतकार एसपी वेंकटेश का निधन, 70 की आयु में ली अंतिम सांस
Tuesday, Feb 03, 2026-03:33 PM (IST)
मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज संगीतकार एसपी वेंकटेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 70 वर्ष की उम्र में चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है। वेंकटेश का अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई के अलापक्कम में किया जाएगा।
एसपी वेंकटेश का निधन आज सुबह (3 फरवरी) चेन्नई में उनके आवास पर हुआ। उनका इस दुनिया से चले जाना म्यूजिक जगत के लि बहुत बड़ा नुकसान है। संगीतकार की मौत कैसे हुई, इसके बारे में अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें एसपी वेंकटेश ने अपने करियर में मलयालम, तमिल और कन्नड़ के लिए 150 से ज्यादा गाने लिखे थे। उन्होंने राजाविंते मकान, हिटलर, किलुक्कम, मिन्नारम, स्पादिकम, इंद्रजालम, जॉनी वॉकर, कौरवर, नादोडी, ध्रुवम, गंधर्वम, पैट्रियट जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। उनका 'विन्निले गंधर्वम' और 'सीता कल्याण वैभोगमे' जैसे गाने में भी अहम योगदान हैं।
