''रिंकू भाभी'' कहती हैं, ''मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते''

Friday, Mar 10, 2017-10:20 AM (IST)

मुंबई: कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के पुराने शो ‘कमेडी नाइट्स विद कपिल’ के शो की ‘गुत्थी’ के किरदार से लोगों का दिल जीता था। इन दिनों सोनी टीवी के ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘डॉ गुलाटी’ का किरदार निभाने वाले सुनील के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है।

जी हां! ‘गुत्थी’ के बाद सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर से एक मासूम औरत के में वेश में हैं। सुनील ग्रोवर अपनी कॉमिक रोल की जबरदस्त टाइमिंग और सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ ‘रिंकू भाभी’ के इस किरदार में नजर आएंगे। 

हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसका टायटल है ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर मासूम सी ‘रिंकू भाभी’ के किरदार में जो अपने हसबैंड के इमोशनल अत्याचार के बारे में बता रही हैं। सुनील ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News