It's a Baby Girl: शादी के 5 साल बाद मां बनीं रोशेल राव, घर गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

Tuesday, Oct 03, 2023-10:55 PM (IST)


मुंबई: टीवी कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा  इस समय सातवें आसमान पर हैं। कपल  की खुशी का ठिकाना नहीं हैं क्योंकि उनके जीवन में एक नन्हें फरिश्ते की एंट्री हुई है। जी हां! कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी है। रोशेल राव ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया।

PunjabKesari

 

कपल ने 1 अक्टूबर 2023 को अपनी छोटी सी दुनिया में बच्ची का वेलकम किया हालांकि इस गुड न्यूज को उन्होंने 3 अक्टूबर को फैंस के साथ शेयर किया।

PunjabKesari

रोशेल ने इंस्टा पर एक पिक्चर नोट शामिल था जिसमें हम पैरेंट्स के हाथों और न्यूबोर्न बेबी के छोटे पैरों वाली एक फैमिली तस्वीर देख सकते हैं। नोट में लिखा-'हम क्लाउड नाइन पर हैं, बेबी सिकेरा यहां है! 01 10 23। धन्य माता-पिता रोशेल और कीथ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rochelle Rao Sequeira (@rochellerao)

अपनी पोस्ट के साथ रोशेल ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। न्यूमॉम ने खुशी बयां करते हुए लिखा- 'सबसे बड़े आशीर्वाद के लिए ईश्वर की पूजा करते हुए हमारी बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। आपके अटूट प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी का धन्यवाद, हम आप सभी से प्यार करते हैं। कीथ सिकेरा का कहना है कि उनको हमेशा से बेटी ही चाहिए थी। कपल की ख्वाहिश ये थी कि उनकी पहली बेबी गर्ल हो। कीथ और रोशेल इस समय काफी खुश और एक्साइटेड हैं।

 

PunjabKesari

इस कपल की पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों से लेकर फैंस बधाईयां दे रहे हैं। कीथ और रोशेल के लिए ये पल बेहद यादगार और खुशी से भरा हुआ है।

PunjabKesari

2 अगस्त 2023 को था, जब रोशेल और कीथ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने एक जॉइंट पोस्ट में अपने मैटरनिटी शूट से तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी। फोटोज में कीथ और रोशेल को पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया था। 

PunjabKesari

बता दें कि कीथ और रोशेल की मुलाकाल बिग बॉस सीजन 9 में हुई थी। इस कपल ने 3 मार्च 2018 को शादी रचाई थी। रोशेल राव और कीथ सिकेरा शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। हमारी तरफ से भी इस कपल को ढेर सारी बधाइयां। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News