''बागबान'' फेम एक्टर साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी एंबुलेंस से एक्सीडेंट में हुए घायल, पुलिस ने ड्राइवर को किया काबू

Saturday, May 15, 2021-03:48 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम.  'बागबान' फेम एक्टर साहिल चड्ढा और उनकी पत्नी प्रमिला की तरफ से बुरी खबर सामने आई है। कपल का मुंबई के जेवियर कॉलेज के पास भयानक एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं।

 

PunjabKesari


दरअसल, ये घटना 12 मई की है, जब साहिल और प्रमिला मुंबई के जेवियर कॉलेज के पास अपनी कार के पास वापस जा रहे थे। उनकी कार से 200 मीटर दूर उन्हें एक एंबुलेंस ने ठोकर मार दी। इस एक्सीडेंट में साहिल की पत्नी प्रमिला के पैर में दो फैक्चर आए हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India News HD (@indianewshd)

वहीं साहिल एंबुलेंस के साथ 2 फीट तक घसीटते चले गए। इसके चलते उनके पेट और जांघ में चोट आई है उन्हें मुंबई के मुंबई अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उन्हें सोमवार या मंगलवार तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं प्रमिला अपने कजिन के घर पर है।

 

PunjabKesari


इस एक्सीडेंट के बारे में साहिल ने कहा, वह भगवान के आशीर्वाद से ही बचे हैं और ड्राइवर भी कोई तेज गति से गाड़ी नहीं चला रहा था। हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को काबू कर लिया हैl
साहिल ने आगे कहा, 'मैं बुद्धिज्म का पालन करता हूं और मेरा मानना है कि इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। अब मैं डॉक्टरों की निगरानी में हूं और भगवान का आशीर्वाद है पर जो कुछ भी हुआ वह बहुत डरावना था।'
बता दें, साहिल अप्रैल के महीने अपनी पत्नी प्रमिला संग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 20 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के बाद उन्होंने इस वायरस को मात दे दी थी और अब जब वह कोरोना से ठीक हो गए हैं तो अब एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। 
काम की बात करें तो साहिल 'बागबान' के अलावा 'सेक्शन 375' और 'थोड़ी लाइफ, थोड़ा मैजिक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News