''रामायण'' की ''सीता'' बनने से पहले स्विमसूट में साई पल्लवी ने दिखाया दिलकश अंदाज,यूजर्स बोले-ये भी दूसरी हीरोइनों की तरह ही हैं
Tuesday, Sep 23, 2025-08:56 AM (IST)

'रामायण' की 'सीता' बनने से पहले स्विमसूट में साई पल्लवी ने दिखाया दिलकश अंदाज,यूजर्स बोले-ये भी दूसरी हीरोइनों की तरह ही हैं
मुंबई:एक्ट्रेस साई पल्लवी फिल्मों में अपने सादगीभरे अंदाज़ के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर पारंपरिक भारतीय परिधानों को ही चुनती हैं और बोल्ड कपड़ों से परहेज़ करती हैं। इन सबके बीच साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं।
दरअसल, साई पल्लवी बहन पूजा कन्नन के साथ हाल ही में छुट्टियां मनाने गई थीं।
पूजा ने इंस्टाग्राम पर उनकी छुट्टियों की तस्वीरें साझा कीं जिसके बाद कुछ यूज़र्स ने साईं के स्विमवेयर पहनने पर आलोचना की हालांकि उनके फैंस सपोर्ट में भी उतरे।
जैसे ही ये तस्वीरें वायरल हुईं, ट्रोल्स ने दोनों को स्विमसूट पहने देखकर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक ने कहा- तो ऑनस्क्रीन पारंपरिक साई पल्लवी असल जिंदगी में बिकिनी पहनती हैं। एक ने लिखा- इससे साबित हो गया कि वह सभी दूसरी हीरोइनों की तरह ही हैं... पारंपरिक कपड़ों को तो छोड़ ही दीजिए। एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया- अगर साई पल्लवी स्लीवलेस और छोटी ड्रेस पहनकर समंदर किनारे जाती हैं, तो कौन सी हीरोइन हमारी भारतीय संस्कृति की रक्षा करेगी?
जैसे-जैसे यह ट्रोलिंग बढ़ी, एक्ट्रेस के फैंस उनका सपोर्ट करने के लिए आगे आए। एक ने लिखा- यह पल्लवी की इच्छा है, वह क्या पहनना चाहती हैं। आप पानी के नीचे क्या पहनने की उम्मीद करते हैं?? एक साड़ी?? एक ने कहा- लोग तैराकी करते समय स्विमसूट ही पहनते हैं!! लोग वही पहन सकते हैं जिसमें वे सहज हों। यह उनकी पसंद है। दूसरे लोगों के जीवन में दखल देना बंद करें।
काम की बात करें तो साई पल्लवी अगली बार रणबीर कपूर के साथ 'रामायण' में नजर आएंगी। हाल ही में, मेकर्स ने इस महाकाव्य का पहला लुक भी रिलीज किया था और इसे देखते ही लोग दीवाने हो गए थे।