दूसरी बार मां बनने वाली हैं भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा, नवरात्रि के पहले दिन प्यारी सी तस्वीर शेयर कर सुनाई Good News

Tuesday, Sep 23, 2025-09:11 AM (IST)

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस और दर्शकों के बीच 'लूलिया गर्ल' के नाम से पहचान बना चुकी निधि झा दूसरी बार बनने वाली हैं। जी हां,  नवरात्रि के पहले दिन निधि ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। निधि ने इंस्टा पर पति और एक्टर यश कुमार संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि यह एक मैटरनिटी फोटोशूट है।

PunjabKesari

इसमें निधि पूरी तरह से पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाला एक शानदार दुपट्टा ओढ़ा हुआ है, एक रेड कलर का दुपट्टा सिर पर रखा गया है जबकि गोल्डन कलर का दूसरा दुपट्टा स्टाइलिश तरीके से कंधे पर रखा गया है। इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारी ज्वेलरी पेयर की है। उनका चेहरा मां बनने की खुशी से खिल रहा है।वहीं उनके पति यश कुमार भी ट्रेडिशनल अवतार में दिखाई दिए।दोनों की मुस्कान और उनके चेहरे की खुशी इस बात का सबूत है कि वे अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)

 

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के साथ निधि ने कैप्शन में लिखा- 'नवरात्रि के शुभ अवसर पर यह बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में बहुत जल्द एक नन्हा सदस्य आने वाला है। अतः आप सभी से निवेदन है कि अपने परिवार में आने वाले इस नए सदस्य को आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें। धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nidhi Yash Mishra (@nidhijha05)

बता दें कि निधि ने साल 2023 में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने एक्टर यश कुमार से शादी की थी। यह शादी इंडस्ट्री में खूब सुर्खियों में रही थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने शिवाय रखा। हाल ही में शिवाय के पहले जन्मदिन के मौके पर निधि ने एक खास वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने बेटे के जन्म से लेकर एक साल के होने तक का सफर दिखाया था।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News