अरबाज खान और शूरा खान की लाडली से मिलने पहुंचे सलमान खान, चेहरे पर साफ झलकी भतीजी से मिलने की खुशी
Tuesday, Oct 07, 2025-11:01 AM (IST)

मुंबई. खान परिवार के लिए खुशियों का माहौल है। एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी सामने आते ही पूरा खान परिवार खुशी से झूम उठा है। फैमिली मेंबर्स लगातार नन्ही परी और शूरा खान को हॉस्पिटल में मिलने जा रहे हैं। इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान भी अपनी भतीजी से मिलने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में सलमान खान को अस्पताल में एंट्री करते हुए देखा जा सकता है। गाड़ी से उतरते ही सलमान ने मीडिया की ओर हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए पोज दिए। ताऊ बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पुलिसकर्मी और निजी सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी।
सलमान से पहले खान परिवार की वरिष्ठ सदस्य सलमा खान और हेलेन भी अस्पताल पहुंचीं। दोनों ने नन्हीं सदस्य से मुलाकात कर उसे आशीर्वाद दिया। इसके अलावा, अरहान खान (अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे) भी अपनी छोटी बहन से मिलने अस्पताल पहुंचे।
अरबाज और शूरा की लव स्टोरी
अरबाज खान और शूरा खान ने 24 दिसंबर 2024 को एक निजी समारोह में निकाह किया था। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। यह शादी बेहद सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुई थी। अरबाज और शूरा के बीच लगभग 23 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग और समझदारी ने हमेशा इस रिश्ते को मजबूत बनाया है।
मलाइका अरोड़ा से अलगाव के बाद नई शुरुआत
अरबाज खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी, लेकिन दोनों ने साल 2017 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे अरहान की परवरिश करते हैं।