71st National Film Awards: शाहरुख, विक्रांत मैसी और रानी को मिला नेशनल अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए मोहनलाल

Wednesday, Sep 24, 2025-09:49 AM (IST)

मुंबई. 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जहां शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, मोहनलाल जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन कलाकारों को सम्मानित किया। समारोह की पहली झलक जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, दर्शकों और फैंस में उत्साह का माहौल बन गया।
PunjabKesari

 

मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर मोहनलाल को इस बार का सबसे बड़ा सम्मान मिला। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके बेमिसाल योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 से नवाजा गया। इस पल को वहां मौजूद सभी लोगों ने और खास बना दिया, जब वे खड़े होकर मोहनलाल का अभिवादन करने लगे। खुद शाहरुख खान भी तालियाँ बजाते हुए नजर आए।

PunjabKesari

 

शाहरुख खान की ऐतिहासिक उपलब्धि

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपने करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्हें उनकी फिल्म ‘जवान’ में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड दिया गया। यह सम्मान उन्होंने एक्टर विक्रांत मैसी के साथ शेयर किया।

PunjabKesari

 

विक्रांत मैसी को मिला नेशनल अवॉर्ड
विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म ’12वीं फेल’ के लिए सम्मानित किया गया है।

PunjabKesari

रानी मुखर्जी का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार

रानी मुखर्जी को उनकी चर्चित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवॉर्ड प्रदान किया गया। दिलचस्प बात यह है कि हिंदी सिनेमा में 29 साल का लंबा सफर तय करने के बाद यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है, जिससे उनका करियर एक नई ऊँचाई पर पहुंच गया।

 

वैभवी मर्चेंट को बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड

इस साल का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वैभवी मर्चेंट को मिला। उन्हें यह सम्मान फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लोकप्रिय गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ की शानदार कोरियोग्राफी के लिए दिया गया।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह ने यह साबित कर दिया कि भारतीय सिनेमा लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे कलाकारों की ऐतिहासिक जीत, मोहनलाल को मिला दादा साहब फाल्के सम्मान- इस दिन को फिल्म इंडस्ट्री के लिए अविस्मरणीय बना गईं।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News